• img-fluid

    रेल हादसा: हावड़ा से मुंबई जा रही ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, दो की मौत, 20 घायल; राहत-बचाव कार्य जारी

  • July 30, 2024

    रांची। झारखंड के सरायकेला-खरसावां (Seraikela-Kharsawan of Jharkhand) जिले में मंगलवार तड़के ट्रेन नंबर 12810 मुंबई-हावड़ा मेल (Mumbai-Howrah Mail) के 18 डिब्बे (18 coaches) पटरी से उतर (derailed) गए। घटना में दो लोगों की मौत की खबर है। वहीं, 20 यात्री घायल हो गए।  कुल घायलों में पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं और उनका घटनास्थल पर ही इलाज कर दिया गया। हालांकि, एक यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस घटना में किसी की जान जाने की सूचना नहीं है। चक्रधरपुर रेलवे संभाग के पीआरओ ने बताया कि यात्रियों को रवाना करने के लिए ट्रेन का इंतजाम किया जा रहा है।


    पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जमशेदपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर बड़ाबांस के पास सुबहर तीन बजकर 45 मिनट पर हुई। बड़ाबांस के पास मुंबई-हावड़ा मेल के 22 में से 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें 16 यात्री डिब्बे थे, एक पैंट्री कार थी, जबकि एक पावर कार थी। हादसे में छह यात्री घायल हुए, जिन्हें बड़ाबांस में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। उन्हें अब बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है।

    एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि यह रेल दुर्घटना सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड के पोटोबेडा में हुई। दक्षिण-पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटनास्थल के करीब ही एक मालगाड़ी भी पटरी से उतर गई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटनाएं एक ही समय पर हुईं या अलग-अलग वक्त पर।

    रेलवे द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर-
    टाटानगर : 06572290324
    चक्रधरपुर : 06587 238072
    राउरकेला: 06612501072, 06612500244
    हावड़ा: 9433357920, 03326382217
    रांची: 0651-27-87115.
    एचडब्ल्यूएच हेल्प डेस्क: 033-26382217, 9433357920
    एसएचएम हेल्प डेस्क: 6295531471, 7595074427
    केजीपी हेल्प डेस्क: 03222-293764
    सीएसएमटी हेल्पलाइन ऑटो नंबर 55993
    पी एंड टी 022-22694040
    मुंबई: 022-22694040
    नागपुर: 7757912790

    Share:

    समीर सोनी फिर बोले करण जौहर और फराह खान की वजह से बढ़ी फिल्‍मों की लागत

    Tue Jul 30 , 2024
    मुंबई (Mumbai)। अभिनेता समीर सोनी (Sameer Soni) हमेशा अपने विचारों के बारे में मुखर रहे हैं और जो उन्हें सही लगता है उसके बारे में बात करने से कभी पीछे नहीं हटते। हाल ही में अभिनेता बॉलीवुड में स्टार्स की फीस और दल के खर्च में बढ़ोतरी पर चल रही बहस का हिस्सा बने। समीर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved