इंदौर न्यूज़ (Indore News)

इंदौर में पांच सिकलीगर के यहां छापा

  • दिल्ली से छह आए थे, चार इंदौर में तो दो सेंधवा में धराए, साथियों से चार पिस्टल मिलीं

इन्दौर। क्राइम ब्रांच ने कल दिल्ली के चार हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर पांच देसी पिस्टल जब्त की थीं। आरोपियों ने बताया कि वे छह लोग दिल्ली से पिस्टल खरीदने आए थे। दो को सेंधवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से भी चार पिस्टल जब्त हुई हैं। दोनों मामलों में सिकलीगर भी अलग-अलग थे। पुलिस की टीम दोनों सिकलीगरों की तलाश में छापे मार रही है।

एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया को कल सूचना मिली थी कि दिल्ली के हथियार तस्कर खरगोन के सिकलीगर से पिस्टल लेने आए हैं और छोटी ग्वालटोली स्थित एक होटल में रुके हैं। इस पर उन्होंने टीम भेजकर छापा मारा और चार तस्करों नवीन, साबिर, विकास और संजीव को गिरफ्तार किया। उनके पास से पांच देसी पिस्टल और दो कारतूस जब्त हुए। आरोपी क्राइम ब्रांच की रिमांड पर हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली से वे छह लोग खरगोन के दो तस्करों से पिस्टल लेने आए थे। दो साथियों को सेंधवा पुलिस ने पकड़ लिया है। उनके पास से भी चार पिस्टल जब्त हुईं, जबकि वे दूसरी बस में थे, इसलिए इंदौर आ गए। हालांकि यहां पकड़े गए, वहीं आरोपियों ने दोनों सिकलीगरों के नाम भी क्राइम ब्रांच को बताए हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच और सेंधवा पुलिस सिकलीगरों की तलाश में छापे मार रही है।


रेल से इंदौर और बस से खरगोन जाते थे
आरोपियों ने कबूला कि वे कई बार सिकलीगरों से हथियार लेकर गए हैं और हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में बदमाशों को बेचे हैं। नवीन के एक साथी को कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस ने पकड़ा था, जबकि नवीन भाग निकला था। उससे भी एक दर्जन पिस्टल मिली थीं। उन्होंने बताया कि वे जनरल कोच में आते हैं और इंदौर से बस में खरगोन जाकर पिस्टल लेकर आते हैं। इसके बाद ट्रेन केजनरल कोच में बैठकर ही दिल्ली चले जाते हैं।

होटल से चौथी बार पकड़ाए
पुलिस सूत्रों का कहना है कि बस स्टैंड की कई होटलों में नियमों को ताक पर रखकर वेश्यावृत्ति और तस्करों को रुकवाया जाता है। क्राइम ब्रांच और छोटी ग्वालटोली पुलिस खुद यहां से चार बार हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के तस्करों से बड़ी मात्रा में पिस्टल जब्त कर चुकी है। इसमें थाने के कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध है।

Share:

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- महिला सशक्तिकरण के नए युग की शुरूआत, किसान और गरीब परिवार पर भी...

Thu Jun 27 , 2024
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने लोकसभा और राज्यसभा (Lok Sabha and Rajya Sabha) की संयुक्त बैठक (joint meeting) को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखा। 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद की संयुक्त बैठक में मुर्मू […]