• img-fluid

    मालवा-निमाड़ की सीटों के लिए जोश भरने आएंगे राहुल-प्रियंका

  • April 27, 2024

    • कमलनाथ-दिग्गी से प्रचार नहीं कराना चाहते प्रत्याशी

    इंदौर। कांग्रेस तीसरे और चौथे चरण में बड़े नेताओं को उतारने की तैयारी कर रही है। मालवा और निमाड़ के लिए कांग्रेस के प्रदेश संगठन ने राहुल और प्रियंका गांधी की सभा मांगी है। वहीं कमलनाथ और दिग्विजयसिंह जैसे नेताओं की अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने डिमांड नहीं की है। इसके अलावा और भी कई स्टार प्रचारकों के नाम कांग्रेस ने इलेक्शन कमीशन को भेजे थे, लेकिन उसमें से भी आधे भी चुनावी रण में नजर नहीं आ रहे हैं।

    फिलहाल कांग्रेस तीसरे चरण के चुनाव प्रचार की तैयारी में लगी है। यहां 9 मई को मतदान होना है। इसमें प्रदेश की 9 सीटों पर चुनाव होना है। वहीं बची हुई सीटों पर 13 मई को चुनाव होगा। प्रियंका गांधी इसके लिए मुरैना आ रही हैं, वहीं राहुल गांधी का दौरा अभी तक तय नहीं हुआ है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की भी सभा कराने की तैयारी चल रही है। चौथा चरण जिसमें मालवा और निमाड़ की सीटें शामिल हैं, यहां राहुल और प्रियंका की सभा की तैयारी की जा रही है। एक आमसभा प्रियंका गांधी की अदिवासी क्षेत्र में रखने की योजना है। राहुल गांधी मालवा की किसी सीट से आसपास की सीटों को साधने का प्रयास करेंगे।


    वहीं प्रदेश में सचिन पायलट का नाम नए स्टार प्रचारक के रूप में सामने आया है। उनकी किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में डिमांड है। प्रत्याशी चाह रहे हैं कि बड़े नेता उनके क्षेत्र में आए, जिसका लाभ उन्हें मिल सके, क्योंकि अंतिम समय में भाजपा भी चुनाव प्रचार में जोर लगाएगी। पिछली बार स्टार प्रचारक के रूप में कमलनाथ और दिग्विजसिंह की सभा की ज्यादा डिमांंड थी, लेकिन इस बार वह नजर नहीं आ रही है। कमलनाथ पहले दौर में छिंदवाड़ा से फ्री हो चुके हैं और दिग्विजयसिंह तीसरे चरण में अपने लोकसभा क्षेत्र राजगढ़ से लगे हुए हैं। दोनों नेता फ्री हो जाएंगे, लेकिन उनकी ज्यादा डिमांड नहीं होने से कांग्रेस के बड़े नेता भी प्रत्याशियों पर दबाव नहीं बना रहे हैं।

    कांग्रेस के पास स्टार प्रचारकों की फौज, लेकिन नहीं दिख रहा जोश
    कहने को तो कांग्रेस के पास स्टार प्रचारकों की फौज है, जिसमें कई पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। ये स्टार प्रचारक भी कार्यकर्ताओं में जोश भरने में नाकाम ही नजर आ रहे हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी तो शामिल हैं ही वहीं तीसरे नंबर पर कमलनाथ, चौथे पर दिग्विजयसिंह और पांचवें नंबर पर उमंग सिंघार हैं। इसके अलावा नकुलनाथ भी सूची में हैं, लेकिन उनकी भी डिमांड नहीं है। विवेक तनखा, अरूण यादव, कमलेश्वर पटेल, सज्जनसिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधो,जयवर्धनसिंह, शोभा ओझा, आरिफ मसूद जैसे नाम भी सूची में रखे गए हैं। क्षेत्रीय नेता होने के कारण ये अपने क्षेत्र तक ही सीमित हैं, इसलिए दूसरी लोकसभा में भी नहीं जा रहे हैं।

    अभी हमारा फोकस तीसरे चरण के चुनाव प्रचार पर है। चौथे चरण में मालवा-निमाड़ की सीटों के लिए भी रणनीति बनाई जा रही है। इन सीटों में से एक या दो सीटों पर राहुल और प्रियंका गांधी की सभा करवाई जा सकती है। – जीतू पटवारी, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

    Share:

    MP कमलनाथ बोले- देश की जनता ने नफरत की राजनीति को नकारा, बेहद मजबूत स्थिति में कांग्रेस

    Sat Apr 27 , 2024
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के दो चरणों में कम मतदान (Voting) हुआ है। इसे लेकर कांग्रेस (Congress) नेता खुश नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स कर लिखा- लोकसभा चुनाव के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved