• img-fluid

    ‘राहुल के पास फर्जी लोग, 2019 में शपथ के लिए नया सूट सिलवा लिया था’- संजय निरुपम का दावा

  • May 15, 2024

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के 4 चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं तो वहीं, आगामी 3 चरणों के चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रचार में लगे हुए हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों अपनी जीत और विरोधी की हार का दावा कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए संजय निरुपम ने दावा किया है। और साथ ही निरुपम ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी और उनके साथ रहने वाले लोगों पर तीखा हमला बोला है।


    संजय निरुपम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी के पास फर्जी चुनावी सर्वे करने वाले फर्जी लोग हैं। और यही लोग पार्टी के नेता और गांधी परिवार के सदस्य राहुल गांधी को फर्जी ग्राउंड रिपोर्ट देते रहते हैं। संजय निरुपम ने दावा किया कि इन्हीं फर्जी एजेंसी के लोगों की रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस 4 जून के बाद केंद्र में सरकार बनाने का ख्याली पुलाव पका रही है।

    कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता रहे संजय निरुपम ने एक और चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि इन्हीं फर्जी लोगों ने 2019 में राहुल गांधी को बताया था कि आपकी सरकार भारी बहुमत से आ रही है और आप प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने नया सूट भी सिलवा लिया था। इस बार भी शायद नए सूट का ऑर्डर दे दिया गया है।

    Share:

    गाजा में भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी की मौत से मातम, संयुक्त राष्ट्र ने भारत से मांगी माफी

    Wed May 15 , 2024
    संयुक्त राष्ट्र। गाजा में चल रहे इजरायल-हमास युद्ध के दौरान भारतीय सेना के एक पूर्व अधिकारी की मौत ने संयुक्त राष्ट्र को भी द्रवित कर दिया है। गाजा के रफाह शहर में इजरायली सेना ने अपना नियंत्रण हासिल करने के बाद हमले तेज कर दिए हैं। इसकी चपेट में आने के कारण संयुक्त राष्ट्र के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved