• img-fluid

    कोल्हापुर पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, संविधान बचाओ सम्मेलन में लेंगे भाग

  • October 05, 2024

    कोल्हापुर। लोकसभा (Lok Sabha ) में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi ) कोल्हापुर ( Kolhapur) पहुंच गए हैं। कोल्हापुर हवाईअड्डे (Kolhapur Airport) पहुंचने पर पार्टी नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सबसे पहले वह सुबह राजर्षि शाहू समाधि स्थल पर जाएंगे। इसके बाद वह बवाडा के भगवा चौक पर बनी छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही संविधान सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे। इस बैठक में एक हजार से ज्यादा आमंत्रित लोग हिस्सा लेंगे, इसमें सभी धर्मावलंबियों के साथ-साथ विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं।


    हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार खत्म हो चुका है। आज हरियाणा की 90 सीटों पर मतदान होगा। हरियाणा के बाद अब राहुल गांधी ने मिशन महाराष्ट्र की तैयारी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र में भी इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के महाराष्ट्र दौरे से कांग्रेस का चुनावी अभियान भी शुरू हो जाएगा।

    इससे पहले, कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो रैलियों के बाद पांच सितंबर को महाराष्ट्र के सांगली में एक सार्वजनिक रैली की थी। यहां उन्होंने जाति जनगणना पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं लोकसभा में पहले ही कह चुका हूं कि सत्ता में आने पर कांग्रेस, INDIA गठबंधन ही जाति जनगणना कराएगा। क्योंकि हम देश की सच्चाई समझना चाहते हैं कि इस देश के धन का फायदा किस वर्ग को हो रहा है?

    इस मौके पर राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की विचारधारा महाराष्ट्र के डीएनए में है और लड़ाई विचारधारा की है जो आप हिंदुस्तान में देख रहे हैं ये केवल राजनीति नहीं है। पहले राजनीति चलती थी आज हिंदुस्तान में विचारधाराओं का युद्ध चल रहा है। एक ओर कांग्रेस पार्टी और दूसरी तरफ भाजपा। हम सामाजिक विकास चाहते हैं, हम सबको जोड़कर साथ आगे बढ़ना चाहते हैं और वो लोग चाहते हैं कि चुने हुए लोगों को ही फायदा मिले… इसी बात की लड़ाई हमारे बीच में है और आपको ये पूरे देश में दिखेगा।

    Share:

    यासिन मलिक ने कोर्ट से कहा- विरोध का रास्ता छोड़ दिया है, अब अपना लिया है गांधीवादी तरीका

    Sat Oct 5 , 2024
    जम्मू। जम्मू और कश्मीर लिबरेशन फ्रंट-यासीन (जेकेएलएफ-वाई) (Jammu and Kashmir Liberation Front-Yasin (JKLF-Y) के अध्यक्ष यासीन मलिक (Yasin Malik) का कहना है कि उसने हथियार के बल पर विरोध-प्रदर्शन के तरीके का त्याग (Abandoning the method of protest) करते हुए गांधीवादी तरीका (Gandhian method) अपना लिया है। उसने यह दावा जेकेएलएफ-वाई पर प्रतिबंध की समीक्षा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved