• img-fluid

    राहुल गांधी ने कुत्ते की प्लेट से उठाकर कांग्रेस नेता को दिया बिस्किट, भाजपा नेता का दावा

  • February 06, 2024

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कुत्ते (Dog) की प्लेट से उठाकर कांग्रेस नेता (Congress Leader) को बिस्किट दिया। भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय (Amit Malviya) ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए ऐसा दावा किया है। अमित मालवीय ने वीडियो के साथ साझा किए पोस्ट में लिखा ‘अभी कुछ दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी ने पार्टी के बूथ एजेंटों की तुलना कुत्तों से की और यहां राहुल गांधी अपनी में एक कुत्ते को बिस्किट खिला रहे हैं और जब कुत्ते ने नहीं खाया तो वही बिस्किट उन्होंने कार्यकर्ता को दे दिया। जिस पार्टी का अध्यक्ष और युवराज अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कुत्ते की तरह व्यवहार करे तो ऐसी पार्टी का लुप्त हो जाना स्वभाविक है।’ अग्रिबाण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


    हिमंता बिस्व सरमा ने दी प्रतिक्रिया
    भाजपा नेता पल्लवी सीटी ने भी वीडियो को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा ‘अब शहजादे ने कुत्ते द्वारा खारिज किए बिस्किट एक पार्टी कार्यकर्ता को दिए। पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं की ये इतनी इज्जत करते हैं।’ पल्लवी सीटी ने उस दिन को भी याद किया, जब कांग्रेस में रहते हुए हिमंता बिस्व सरमा को भी राहुल गांधी ने उसी प्लेट में बिस्किट ऑफर किए थे, जिसमें उनका पालतू कुत्ता खाता था। पल्लवी के पोस्ट पर असम सीएम ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ‘राहुल गांधी ही नहीं बल्कि पूरा गांधी परिवार मुझे वो बिस्किट नहीं खिला सका। मैं एक गौरवशाली असमिया और भारतीय हूं। मैंने बिस्किट खाने से मना कर दिया और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।’

    राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है। यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू हुई थी। फिलहाल यह यात्रा झारखंड में है और अगले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ जाएगी। भाजपा नेताओं द्वारा साझा की जा रही वीडियो भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की ही बतायी जा रही है।

    Share:

    अंतर सिंह दरबार को राहत, होम लोन घोटाले की सजा पर लगी रोक

    Tue Feb 6 , 2024
    इंदौर। कांग्रेस (Congress) के पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार (Antar Singh Darbar) को होम लोन घोटाले (home loan scams) में राहत मिल गई है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (High Court) ने उनकी सजा निलंबित (sentence suspended) कर दी है। मामले में अगली सुनवाई 22 मार्च को होगी। न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने मामले से […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved