img-fluid

राहुल गांधी ने गुंडागर्दी की…भाजपा सांसदों के घायल होने पर भड़के शिवराज

December 19, 2024

नई दिल्ली। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद परिसर में बाबासाहेब अंबेडकर प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, संसद परिसर में बीजेपी सांसद भी विपक्षी सांसदों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस बीच बीजेपी ने आरोप लगाया है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उसके दो सांसदों प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत को धक्का दे दिया, जिसकी वजह से वह गिर गए और उन्हें चोट लग गई।

सारंगी और मुकेश को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके बाद कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद में घायल हुए सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत से अस्पाल में भेंट कर उनका हाल जाना। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, ये संसद के इतिहास में काला दिन है, मर्यादाओं की धज्जियां उड़ा दी गई।


उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र को तार-तार कर दिया गया, उसे कलंकित कर दिया गया। राहुल गांधी और कांग्रेस ने जो गुंडागर्दी की है, उसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता। समझ नहीं आता है कि, राहुल गांधी ऐसी गुंडागर्दी करेंगे, धक्का-मुक्की करेंगे, सांसदों को पीटा जाएगा। ऐसा आचरण आज तक भारत के संसदीय इतिहास में देखा नहीं गया। अगर महाराष्ट्र और हरियाणा में हार गए तो खीज, संसद के अंदर क्यों उतार रहे हैं।

शिवराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के लोगों को ट्रेनिंग देने के लिए एक पाठशाला लगनी चाहिए। जिसमें ये बताना चाहिए कि लोकतंत्र में आचरण कैसा होता है, व्यवहार क्या होता है, मर्यादाएं क्या होती हैं। उन्होंने कहा कि मैं छठवीं बार सांसद हूँ, मन बहुत व्यथित है, दुखी है।

अमित शाह जी ने अपने भाषण में जो कांग्रेस की पोल खोली, नेहरू जी हों, इंदिरा जी हों, कांग्रेस ने जो व्यवहार किया भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी के साथ अब उसकी खीज इतनी की गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। हम इस गुंडागर्दी की निंदा करते हैं। सारंगी जी घायल हैं, उनके सिर से ब्लीडिंग हो रही थी, उनकी आँख के पास टांके लगाए गए हैं। अभी स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

मुकेश राजपुरोहित जी भी यहां ऐडमिट हैं, घबराहट हो रही है, बीपी बढ़ा हुआ है और दोनों को देखकर मन पीढ़ा से भर गया। सारा सदन और जो सांसद वहाँ थे वो गवाह हैं कि, किसने धक्का-मुक्की की है और किसने गुंडागर्दी की है। सारे वैधानिक कदम उठाए जाएंगे।

Share:

धक्का-मुक्की में चोटिल भाजपा सांसदों का हालचाल जाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

Thu Dec 19 , 2024
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने धक्का-मुक्की में चोटिल (Injured in Scuffle) भाजपा सांसदों का हालचाल जाना (Inquired about the well being of BJP MPs) । भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत गुरुवार को संसद भवन में सीढ़ियों से गिरकर चोटिल हो गए। सांसदों का आरोप है कि कांग्रेस […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
मंगलवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved