• img-fluid

    राहुल गांधी को सुनहरी बाग रोड पर मिला 5 नंबर बंगला, पहली झलक आई सामने

  • July 26, 2024

    नई दिल्ली। लोकसभा की आवास समिति ने सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उनके रहने के लिए ‘5-सुनहरी बाग रोड’ बंगले का प्रस्ताव दिया है। आवास समिति से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी की सहमति मिलने पर यह उनका नया आशियाना होगा। कांग्रेस महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को ‘5 सुनहरी बाग’ पहुंची थीं। यह ‘टाइप 8’ श्रेणी का बंगला है जो आमतौर पर कैबिनेट मंत्रियों को आवंटित किया जाता है।


    इससे पहले राहुल गांधी कई वर्षों तक लुटियंस जोन के ‘12 तुगलक लेन’ के बंगले में रहे, लेकिन पिछले साल मानहानि के मामले में गुजरात की एक निचली अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद जब उनकी सदस्यता चली गई तो उन्होंने इस आवास खाली कर दिया था। सदस्यता जाने के बाद राहुल ने 22 अप्रैल, 2023 को बंगला खाली कर दिया था।

    बंगले की चाबियां लौटाते हुए राहुल ने कहा था कि वो सच बोलने के लिए कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं। इसको लेकर देश में जमकर सियासत भी हुई थी। इसके बाद से वह अपनी मां और कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी के आवास ‘10 जनपथ’ पर रह रहे हैं।

    Share:

    दही हांडी के गोविंदाओं को 10 लाख रुपये तक का बीमा सुरक्षा कवच, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान

    Fri Jul 26 , 2024
    मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने दही हांडी उत्सव के लिए गोविंदाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। दही हांडी के दिन मानव पिरामिड बनाते समय हादसे अथवा दुर्घटना में गोविंदाओं की मौत होने पर सरकार 10 लाख रुपए की बीमा राशि देगी। दोनों अंगों अथवा दोनों आंखों को गंवाने वाले गोविंदाओं को भी 10 लाख रुपए […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved