• img-fluid

    बंगलूरू की अदालत से राहुल गांधी को मिली जमानत, भाजपा ने लगाया था मानहानि का आरोप

  • June 07, 2024

    बंगलूरू। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक भाजपा के मानहानि मामले में शुक्रवार को विशेष अदालत के समक्ष पेश हुए। यहां कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। दरअसल, राहुल पर समाचार पत्रों में मानहानिकारक विज्ञापन जारी करने का आरोप है। पिछले साल विस चुनावों से पहले दिए गए विज्ञापन में राज्य की तत्कालीन भाजपा सरकार पर 2019-2023 के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया गया था।


    मामले के अनुसार, पिछले साल कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हुए थे। इस दौरान कांग्रेस ने तत्कालीन भाजपा सरकार पर 2019-2023 के शासनकाल के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद कर्नाटक भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ मानहानि मुकदमा दर्ज कराया।
    आरोप लगाया कि कांग्रेस के इन नेताओं ने तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत भाजपा नेताओं के खिलाफ मुख्य समाचार पत्रों में झूठे विज्ञापन दिये। सभी लोक निर्माण कार्यों में 40 फीसदी कमीशन लेने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने ‘भ्रष्टाचार रेट कार्ड’ भी प्रकाशित कराया। वहीं, राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी अपमानजनक विज्ञापन पोस्ट किया। विशेष अदालत ने इस मामले में एक जून को सिद्धारमैया और शिवकुमार को जमानत दे दी थी।

    Share:

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बनाते ही पाकिस्तान ने अलापा कश्मीर राग

    Fri Jun 7 , 2024
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) का अस्थायी सदस्य (temporary member) चुना गया। वह दो साल तक सुरक्षा परिषद का सदस्य बना रहेगा। उसका कार्यकाल 1 जनवरी 2025 को शुरू होगा। पाकिस्तान को 193 सदस्यीय महासभा में 182 वोट मिले – जो दो-तिहाई बहुमत का प्रतिनिधित्व करने वाले […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved