• img-fluid

    अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका लड़ सकती हैं चुनाव, सामने आया बड़ा अपडेट

  • May 01, 2024

    नई दिल्ली। राहुल गांधी अमेठी (Rahul Gandhi Amethi) और प्रियंका गांधी रायबरेली (Priyanka Gandhi Rae Bareli) से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) लड़ सकती हैं। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, दोनों नेताओं को उत्तर प्रदेश की इन दो अहम सीटों से चुनाव लड़वाने का पार्टी मन बना चुकी है। इस बारे में जल्द ही औपचारिक एलान हो सकता है। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने राहुल और प्रियंका से दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने को कहा है।

    2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी में स्मृति ईरानी से हार गए थे, जबकि रायबरेली से सोनिया गांधी जीती थीं, लेकिन इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। वे अब राज्यसभा सदस्य हैं। वहीं, राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार वे वायनाड से ही जीते थे। वायनाड में मतदान हो चुका है। अमेठी और रायबरेली में 20 मई को मतदान है।


    इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को मीडिया से कहा था कि कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने पार्टी अध्यक्ष को अमेठी और रायबरेली सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने का अधिकार दे दिया है। अगले कुछ घंटों में मल्लिकार्जुन खड़गे नाम पर फैसला लेंगे और एलान भी कर देंगे।

    Share:

    1 मई की 10 बड़ी खबरें

    Wed May 1 , 2024
    1. LPG Price 1 May: LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, देखें दिल्ली से कोलकाता तक कितने घटे दाम लोकसभा चुनाव 2024 (lok sabha election 2024)के बीच एलपीजी सिलेंडर (lpg cylinder)के उपभोक्ताओं (consumers)को थोड़ी राहत (relief)मिली है। एलपीजी सिलेंडर के रेट 19 रुपये बुधवार से कम हो गए हैं। एलपीजी के रेट में कटौती केवल कॉमर्शियल सिलेंडर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved