• img-fluid

    राहुल का आरोप- ‘फेसबुक-व्हाट्सएप पर संघ-भाजपा का नियंत्रण, फेक न्यूज फैलाने में करते हैं प्रयोग

  • August 16, 2020

    नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से सत्ताधारी पार्टी भाजपा को निशाने पर लिया है। हालांकि इस बार राहुल के निशाने पर भाजपा के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भी है। उन्होंने कहा कि सोशल साइट फेसबुक और व्हाट्सअप पर संघ-भाजपा का नियंत्रण है, जिसके जरिए वे फेक न्यूज़ प्रचारित कराते हैं।

    राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट कर सोशन साइट्स पर नफरत फैलाने को लेकर संघ और भाजपा के गठजोड़ पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट ने लिखा, ‘भाजपा और आरएसएस भारत में फेसबुक और वॉट्सअप को नियंत्रित करते हैं। वे इसके माध्यम से फर्जी खबरें और नफरत फैलाते हैं। साथ ही इसका इस्तेमाल देश के वोटर्स को प्रभावित करने के लिए भी किया जा रहा है।’

    अपने इस ट्वीट का साथ कांग्रेस नेता ने एक अखबार की रिपोर्ट भी साझा की। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में ऐसे कई लोग हैं जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नफरत फैलाते हैं। दरअसल एक अखबार की रिपोर्ट में भाजपा नेता टी. रजा की फेसबुक पोस्ट का जिक्र किया गया है। इस पोस्ट में टी.राजा ने कहा था रोहिंग्या मुसलमानों को गोली मार देनी चाहिए। मुस्लिमों को देशद्रोही बताया था और मस्जिद गिराने की धमकी भी दी थी। टी. राजा के इस पोस्ट का विरोध फेसबुक कर्मचारियों ने किया था। हालांकि कोई एक्शन नहीं लिया गया।

    उल्लेखनीय अमेरिकी अखबार ‘वॉल स्ट्रीट जनरल’ ने भी फेसबुक कर्मचारियों के हवाले से एक रिपोर्ट की थी, जिसमें भारत में सोशल प्लेटफॉर्म के जरिए फेक न्यूज और नफरत फैलाने की बात कही गयी है। इसी रिपोर्ट के आधार पर राहुल ने भाजपा को कटघड़े में खड़ा किया है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    धोनी एक बेहद कड़े प्रतिद्वंद्वी रहे : स्टीव स्मिथ

    Sun Aug 16 , 2020
    नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने रविवार को महेंद्र सिंह धोनी को उनके ‘शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर’ की बधाई दी और विश्व कप विजेता कप्तान को अविश्वसनीय रूप से कड़ा प्रतिद्वंद्वी करार दिया। शनिवार को विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। स्मिथ ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “शानदार अंतरराष्ट्रीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved