मॉस्को। वैगनर ग्रुप (Wagner Group) के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) का अंतिम संस्कार (funeral) सेंट पीटर्सबर्ग के बाहरी इलाके के एक कब्रिस्तान में किया गया। प्रिगोझिन की मौत पिछले सप्ताह 23 अगस्त को एक विमान दुर्घटना में हो गई थी। येवगेनी प्रिगोझिन के अंतिम संस्कार की व्यवस्था में गोपनीयता बरती गई। पहले बताया गया था कि उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) पहुंचेंगे, लेकिन वे अंत समय तक नहीं पहुंचे।
प्रिगोझिन के अंतिम संस्कार को लेकर रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ने पहले कहा था कि व्लादिमीर पुतिन अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि अंतिम संस्कार की व्यवस्था करना वैगनर प्रमुख के परिवार का निजी मसला था। उन्होंने कहा कि मॉस्को को नहीं पता था कि अंतिम संस्कार कब होगा। फिर कहा गया था कि वह पहुंचेंगे, लेकिन अब नहीं गए।
उल्लेखनीय है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन की सत्ता के खिलाफ विद्रोह करने के ठीक दो महीने बाद प्रिगोझिन की मौत हो गई। इस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मरने से पहले प्रिगोझिन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 1999 में सत्ता में आने के बाद से उनके शासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती पेश की थी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved