विदेश

किम जोंग उन से मिलने पहुंचे पुतिन, जानिए कितनी संपत्ति का मालिक है उत्तर कोरियाई तानाशाह

प्योंगयांग: रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) इस समय उत्तर कोरिया (North Korean) की यात्रा पर हैं। रूस के राष्ट्रपति का बीते 24 साल में उत्तर कोरिया का पहला दौरा है। बीते कुछ सालों में उत्तर कोरिया और रूस  के बीच दोस्ती गाढ़ी होती दिखी है। दोनों ही देश अमेरिका (America) के प्रतिबंधों का भी सामना कर रहे हैं और अक्सर पश्चिम से उलझते रहे हैं। ऐसे में दोनों राष्ट्राध्यक्षों की मुलाकात पर दुनिया की निगाहें हैं क्योंकि इस दौरान रूस के समर्थन में किम कोई बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं। किम जोंग उन (Kim Jong Un) अपने फैसलों से दुनिया को चौंकाने के लिए जाने जाते हैं। राजनीतिक फैसलों के अलावा किम की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रहती है। उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनकी शानदार हवेली, महंगी कारें और महिलाओं से रिश्ते चर्चा में आते रहते हैं।


किम जोंग उन को 2018 में फोर्ब्स ने विश्व के शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में 36वें स्थान पर रखा था। किम काफी ज्यादा विलासितापर्ण जिंदगी जीते हैं। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता की संपत्ति के बारे में हालांकि बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन कई रिपोर्टों के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 5 अरब डॉलर से ज्यादा है। सेलिब्रिटी नेट वर्थ के अनुसार जोंग उन की संपत्ति का खुलासा 2013 में एक संयुक्त दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी जांच से हुआ था। रिपोर्ट में पाया गया कि उत्तर कोरियाई नेता की संपत्ति रूस, ऑस्ट्रिया, लिचेंस्टीन, चीन, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड और लक्जमबर्ग सहित दुनिया के करीब 200 बैंक खातों में हैं।

20 बंगले, 100 से ज्यादा कारें
किम के पास 5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ ही उत्तर कोरिया में 20 महल और हवेलियां हैं। उनके पास 100 से ज्यादा लग्जरी कारों का कलेक्शन है, जिसमें दुनिया की तमाम महंगी कारें हैं। कारों के अलावा किम के पास एक शानदार निजी जेट और एक लग्जरी नौका भी है। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रीय खुफिया सेवाओं के अनुसार उत्तर कोरियाई नेता की बेटी भी विलासितापूर्ण जीवन जीती हैं। मेट्रो डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रीय खुफिया सेवा (एनआईएस) ने दावा किया है कि किम की बेटी जूए घुड़सवारी, स्कीइंग और तैराकी में समय बिताती है और इस पर भारी पैसा खर्च करती है।

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के बारे में हाल ही में दे डेली स्टार ने 30 साल की कोरियन यूट्यूबर और लेखिका ओनमी पार्क के हवाले से दावा किया था कि वह हर साल 25 कुंवारी लड़कियों को चुनते हैं। इन लड़कियों को चुनकर वह अपने प्लेजर स्क्वाड का हिस्सा बनाते हैं और अपने महल में रखते हुए शारीरिक संबंध बनाते हैं। उन्होंने दावा किया था कि लड़कियों को चुनने में उनकी खूबसूरती के साथ राजनीतिक वफादारी को भी परखा जाता है। पार्क का दावा है कि प्लेजर स्क्वाड में शामिल करने के लिए उनकी भी दो बार खोज की गई लेकिन पारिवारिक स्थिति के कारण उनको नहीं चुना गया। ओनमी 2007 में 13 साल की उम्र में उत्तर कोरिया से भाग गई थीं। इसके बाद वह दक्षिण कोरिया और फिर अमेरिका चली गईं।

Share:

Next Post

मालदीव को पानी देने के पीछे चीन का छिपा एजेंडा, मोदी सरकार बीजिंग की वाटर डिप्लोमेसी का जवाब देने को तैयार

Wed Jun 19 , 2024
बीजिंग/माले: भारत (India) के खिलाफ जहर उगलने वाले मोहम्मद मुइज्जू (Mohammed Muizz) के राष्ट्रपति बनने के बाद मालदीव (Maldive) के ऊपर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) खूब मेहरबानी दिखा रहे हैं। मालदीव को लुभाने के लिए चीन ने तिब्बती ग्लेशियरों (tibet glaciers) से इसी साल मार्च और मई में दो अलग-अलग खेपों […]