• img-fluid

    Punjab: फिरोजपुर से BSP प्रत्याशी ने वोट डालने का वीडियो बनाकर किया शेयर, FIR दर्ज

  • June 02, 2024

    चंडीगढ़ (Chandigarh)। पंजाब (Punjab) की सभी 13 सीटों पर शनिवार को हुए मतदान (Voting) के दौरान चुनाव आयोग (Election Commission instructions) के निर्देशों का उल्लंघन (Violation) सामने आया है। फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र (Firozpur Lok Sabha constituency) से बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवार (Bahujan Samaj Party candidate) सुरिंदर सिंह कंबोज (Surinder Singh Kamboj) का वोट डालते समय का वीडियो सामने आया है। सुरिंदर सिंह कंबोज वीडियो में ईवीएम दिखाते हुए वोट डालते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वो EVM का बटन दबाते साफ दिखाई दे रहे हैं। ईवीएम का बटन दबाने के बाद पर्ची निकलना तक वीडियो में दिखाया गया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया गया। बीएसपी के उम्मीदवार सुरिंदर सिंह कंबोज की इस हरकत पर एफआईआर दर्ज की गई है।


    फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सुरिंदर कंबोज के बेटे जगदीप सिंह गोल्डी जलालाबाद से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं, जबकि पिता बीएसपी की तरफ से लोक सभा चुनाव लड़ रहे हैं।

    फिरोजपुर क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार सुरिंदर सिंह कंबोज ने गुरुहरसहाए के गांव जीवां अराई में वोट डाला। वोट डालते समय उन्होंने ईवीएम की वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया, जिसके बाद थाना गुरुहरसहाए में मुकदमा दर्ज किया गया है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि फिरोजपुर के रिटर्निंग अफसर-कम-डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने ऐक्शन लिया है। सोशल मीडिया पर इस मामले के वीडियो प्रसारित होने के बाद तुरंत सुरिंदर सिंह कंबोज और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    आप की विधायक पर भी ऐक्शन, नोटिस जारी
    राजपुरा से आम आदमी पार्टी की विधायक नीना मित्तल ने भी चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया और वोट डालते समय वीडियो बनाया। वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया, लेकिन बाद में वीडियो हटा दिया। उन पर भी ऐक्शन लिया गया। चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर शौकत अहमद पार्रे ने पुष्टि की कि मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन प्रतिबंधित हैं और उल्लंघन के लिए मित्तल को नोटिस जारी किया गया है।

    Share:

    Exit Poll : बिहार में NDA को 34 से 38 सीटें मिलने का अनुमान, नुकसान के बाद भी आगे

    Sun Jun 2 , 2024
    नई दिल्ली (New Delhi)। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha elections 2024) में बिहार (Bihar) में किसकी बहार रहेगी, इसको लेकर आज एग्जिट पोल्स (Exit Poll) में अनुमान जाहिर किया गया है। एबीपी न्यूज सी वोटर एग्जिट पोल (ABP News C Voter Exit Poll) में भी बिहार की 40 सीटों के लिए आंकड़ा सामने आया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved