• img-fluid

    15 अक्टूबर से होगी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की जनसभाएं

  • October 12, 2020

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा में रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय मेंउपचुनाव को लेकर गठित चुनाव प्रबन्ध समिति की बैठक में 28 विधानसभाओं में चल रहें मंडल सम्मेलनों की समीक्षा की। प्रदेश अध्यक्ष ने समिति सदस्यों के वन टू वन चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की। चुनाव प्रबन्ध समिति के प्रदेश सह संयोजक भगवानदास सबनानी ने बताया कि 28 विधानसभा के 128 मंडलो में मंडल सम्मेलन आयोजित हो रहे है। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय एवं प्रदेश सरकार के मंत्रीगण सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण इस सम्मेलनों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे है। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने चुनाव प्रबन्ध समिति के सदस्यों एवं चुनाव की दृष्टि से गठित अलग-अलग समिति के सदस्यों से वन टू वन चर्चा कर विधानसभा में चल रहे सम्मेलनों की समीक्षा की। सबनानी से बताया कि 15 अक्टूबर से 28 विधानसभाओं में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रीगण राष्ट्रीय पदाधिकारियों की जनसभाएं होगी। जिसको लेकर नेतागणों के कार्यक्रम तय हुए है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, चुनाव प्रबंध समिति के सह संयोजक एवं पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, डॉ. हितेष वाजपेयी, शेलेन्द्र शर्मा, रजनीश अग्रवाल, गोविंद मालू, उमेश शर्मा, पंकज चतुर्वेदी अभय प्रताप सिंह, विकास विरानी, नरेन्द्र पटेल, राजेन्द्र गुरू से चर्चा की।

    आज मंडल सम्मेलनों को करेंगे संबोधित
    मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज मंडल सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बमौरी, करैरा और पोहरी में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बमौरी विधानसभा के फतेहगढ़, करैरा विधानसभा के करही और पोहरी विधानसभा के सतनवाड़ा नरवर एवं सुभाषपुरा मुड़ैरी में मंडल सम्मेलन को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर आगर और हाटपिपल्या में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर आगर विधानसभा के बड़ौद और हाटपिपल्या विधानसभा के हाटपिपल्या नगर मे मंडल सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर, मुगांवली में पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर विधानसभा के शाढ़ौरा, मुंगावली विधानसभा के बहादुरपुर पहुंचकर मंडल सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

    Share:

    कांग्रेस की खुशबू अब बीजेपी में, 10 साल में तीसरा सियासी ठिकाना

    Mon Oct 12 , 2020
    नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजनीति में कांग्रेस को झटका देने वाला बदलाव हुआ है। डीएमके से राजनीति की शुरुआत करने वाली मशहूर स्टार और नेता खुशबू सुंदर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। खुशबू सुंदर ने अब भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर में उन्होंने पार्टी की सदस्यता […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved