• img-fluid

    यूपी चुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने दिया नया नारा लड़की हूं-लड़ सकती हूं

  • October 19, 2021


    लखनऊ । यूपी चुनाव (UP elections) के लिए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कांग्रेस का नया नारा (New slogan) लड़की हूं-लड़ सकती हूं (Girl – can fight) लॉन्च (Launch) किया । कांग्रेस ने अगले यूपी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को देने का ऐलान किया है।


    प्रियंका गांधी ने लखनऊ कांग्रेस ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि हमारा फैसला यूपी की हर महिला के लिए है। विकास कार्यों में महिलाओं की भागीदारी जरूरी है। महिलाएं सेवा भाव से देश की तस्वीर बदल सकती हैं। प्रियंका ने आगे कहा कि राजनीति में बदलाव के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। यूपी में महिलाओं को हक मिलेगा तो फिर केंद्र में हक मिलेगा। खुद के चुनाव लड़ने पर प्रियंका ने कहा कि अभी वो कुछ समय बाद इसपर निर्णय लेंगी।
    इस घोषणा को उत्तर प्रदेश में महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस पार्टी के कदम के रूप में देखा जा रहा है। प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं की पूरी भागीदारी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं उनके लिए लड़ रही हूं जिनकी आवाज को आज यूपी में दबाया जा रहा है। यूपी में शोषितों की आवाज को कुचलने का काम किया जा रहा है। हमारी लड़ाई बदलाव के लिए है।

    प्रियंका गांधी ने कहा कि ये फैसला सिर्फ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए है और किसी भी तरह की कोई सोच इस फैसले के पीछे नहीं है। उम्मीदवारों के चयन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कैंडिडेट्स की क्षमता ही उन्हें टिकट दिलवाएगी।हालांकि प्रियंका गांधी ने तो महिला आरक्षण की घोषणा कर दी है, लेकिन कांग्रेस के सामने टिकट को लेकर भी कम चुनौतियां नहीं है। सवाल ये है कि क्या कांग्रेस को 100 से ज्यादा संख्या में मजबूत महिला उम्मीदवार मिल पाएंगी। टिकट के इंतजार कर रहे लोगों को इस घोषणा के लिए कैसे मनाएगी।
    परंपरागत रूप से, उत्तर प्रदेश के चुनावों में अबतक जाति ने एक प्रमुख भूमिका निभाई है। अगले साल होने वाले चुनावों के लिए भी यही पैटर्न रहने की संभावना है। ऐसे में प्रियंका का महिला कार्ड कितना सफल होगा कहा नहीं जा सकता।

    Share:

    डायबिटीज की बीमारी से करना चाहते बचाव तो एक्‍सपर्ट से जानें कारगर उपाय

    Tue Oct 19 , 2021
    पिछले दो साल में डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़े हैं और आने वाले कुछ सालों में इस संख्या में और बढ़ोतरी आने की संभावना जताई जा रही है। इसके पीछे लोगों का खराब लाइफस्टाइल और बढ़ता मोटापा मुख्य वजह बताई जा रही है। हेल्थ एक्सपर्ट्स (Experts) के अनुसार कुछ तरीके अपनाकर इस बीमारी को […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved