चुनाव 2024 मध्‍यप्रदेश राजनीति

चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी का पहला बुंदेलखंड दौरा कल, आमसभा को करेगी संबोधित

बुंदेलखंड। राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) शनिवार को दमोह के कांग्रेस के चारों विधानसभाओं के प्रत्याशियों (candidates of all four assemblies) के समर्थन में आमसभा को संबोधित करने दमोह आ रही हैं। इसके लिए वह सुबह 11 बजे दमोह (Damoh) पहुंचेंगी। इस विधानसभा चुनाव (assembly elections) के दौरान प्रियंका गांधी का यह पहला बुंदेलखंड दौरा है। प्रियंका गांधी की आमसभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता (Congress workers and leaders) तैयारी में जुटे हुए हैं।

इस आयोजन की तैयारी को संभाल रहे लोकसभा प्रभारी कमलकांत शर्मा, महामंत्री मध्यप्रदेश कांग्रेस चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी और जिलाध्यक्ष रतनचंद जैन ने शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता कर इस आयोजन से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले की चारों विधानसभाओं के कांग्रेस प्रत्याशी कल आम सभा में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय महाराणा प्रताप स्कूल के मैदान में पंडाल लगाया गया है, जहां प्रियंका गांधी की आम सभा होगी। इन सभी कांग्रेस पदाधिकारी ने यह दावा किया है कि इस बार कांग्रेस के चारों विधानसभाओं के प्रत्याशी जीतेंगे और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ही बनेगी।


2018 चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मात्र 798 वोट से जीते और उप चुनाव में 17 हजार मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिली। अचानक हुए इस अंतर को वह क्या मानते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि जनता ने धोखा देने वालों को सबक सिखाया है। उनसे पूछा गया कि एक जन चर्चा है कि दमोह उपचुनाव में लोगों ने अजय टंडन को नहीं जिताया, बल्कि भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह को हराया था। इस पर उन्होंने कहा कि उस बार जीत का अंतर 17 हजार मतों का था।

अब वह आंकड़ा और अधिक बढ़ेगा, क्योंकि जनता भाजपा की नीतियों से परेशान हो चुकी है। स्थानीय महाराणा प्रताप स्कूल के मैदान पर प्रियंका गांधी की आमसभा होगी। यहां पर करीब 30 हजार स्क्वायर फीट का पंडाल तैयार किया गया है। पूरा मैदान करीब 10 एकड़ से अधिक है। जहां पर हजारों लोग एक साथ बैठकर नेताओं का भाषण सुन सकते हैं।

Share:

Next Post

कैलाश विजयवर्गीय ने CM चेहरे को लेकर एक बार फिर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Fri Oct 27 , 2023
राजगढ़: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) में फिलहाल नामांकन की प्रक्रिया (Enrollment Process) चल रही है. ऐसे में बीजेपी के बड़े नेता लगातार अपने प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) राजगढ़ (Rajgarh) में बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल […]