• img-fluid

    मैसूर के मशहूर रेस्तरां में डोसा बनाया प्रियंका गांधी वाड्रा ने

  • April 26, 2023


    मैसूर (कर्नाटक) । कांग्रेस महासचिव (Congress General Secretary) प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने बुधवार को मैसूर के मशहूर रेस्तरां में (In Famous Restaurant of Mysore) डोसा बनाया (Made Dosa) । उन्होंने होटल में स्वादिष्ट डोसा भी खाया और बच्चों के साथ बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। कांग्रेस ने ट्वीट किया, आज सुबह, प्रियंका गांधी वाड्रा को मैसूर के सबसे प्रसिद्ध प्रतीकों में से एक का दौरा करने का अवसर मिला: ‘मयलारी रेस्तरां’, जो अपने यूनिक डोसा के लिए प्रसिद्ध है।


    कांग्रेस ने कहा, प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद डोसा बनाने में भी हाथ आजमाया। उन्हें रेस्तरां का डोसा काफी पसंद आया। अपनी यात्रा के दौरान, प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुछ बच्चों के साथ बातचीत करने के लिए भी समय निकाला। प्रियंका ने मीडिया को बताया कि होटल की इडली और मसाला डोसा बहुत अच्छे हैं। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला उनके साथ थे।

    कांग्रेस के लिए प्रचार करने के लिए प्रियंका कर्नाटक में है। 1978 के चुनावों में रायबरेली में हारने के बाद इंदिरा गांधी ने उपचुनाव के दौरान चिकमंगलूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। प्रियंका वाड्रा जिले के ऐतिहासिक रंभापुरी मठ और श्रृंगेरी मठ भी जाएंगी। वह एन आर पुरा तालुक के बालेहोनूर शहर में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी।

    Share:

    MP में व्यापारियों के विरोध के आगे झुकी सरकार, ट्रेड लाइसेंस फीस बढ़ाने का आदेश हुआ वापस

    Wed Apr 26 , 2023
    भोपाल: मध्य प्रदेश में व्यापारियों के तीव्र विरोध के चलते शिवराज सरकार (Shivraj Governament) ने ट्रेड लाइसेंस फीस (Trade License Fee) के मामले में अपने कदम पीछे खींच लिए हैं. सरकार ने इससे जुड़ा अपना चार दिन पुराना आदेश वापस ले लिया है. इस मामले में राज्य भर के तमाम व्यापारिक संगठनों ने सरकार के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved