• img-fluid

    अमेरिका शिफ्ट होने के बाद Priyanka Chopra ने बेची मुंबई की दो प्रॉपर्टी

  • July 24, 2021


    वॉशिंगटन। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की जोड़ी दुनिया की मशहूर शादीशुदा जोड़ियों में से एक है। दोनों ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। दोनों ही अपनी-अपनी प्रतिभा और कार्यक्षेत्र में माहिर हैं। इस कारण इनकी संपत्ति में भी अच्छा-खासा इजाफा हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) तो अब ग्लोबल अभिनेत्री के तौर पर भारत(India) के बाहर विदेश में भी अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं वहीं निक जोनस (Nick Jonas) पहले से ही काफी मशहूर सिंगर हैं। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अमेरिका शिफ्ट हो चुकी हैं। उनकी मुंबई में मौजूद प्रॉपर्टी का इस्तेमाल नहीं हो रहा था और वह बंद पड़ी हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इन प्रॉपर्टीज को करोड़ों के दामों में बेच दिया है। खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पास मुंबई में दो अपार्टमेंट थे जिन्हें उन्होंने सात करोड़ रुपये में बेच दिया है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने ये डील इसी साल मार्च में की थी और इस बात का खुलासा अब हुआ है।
    खबरों के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के राज क्लासिक, वर्सोवा, अंधेरी (वेस्ट) मुंबई में सांतवें फ्लोर पर दो अपार्टमेंट थे। इसमें एक अपार्टमेंट की कीमत लगभग चार करोड़ तो दूसरे अपार्टमेंट की कीमत तीन करोड़ रुपये लगी है। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने करण अपार्टमेंट, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स, अंधेरी (वेस्ट) में स्थित चार फ्लोर के अपार्टमेंट को भी दो करोड़ रुपये में बेच दिया था।
    बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने मुंबई के ओशिवाड़ा में स्थित अपने सेकंड फ्लोर पर स्थित ऑफिस प्रॉपर्टी को भी इसी साल जून में लीज पर दिया है। बता दें कि ऑफिस 2040 स्क्वायर फीट में है। इसे किराए पर देकर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को लगभग 2.11 लाख रूपये का रेंट मिल रहा है।



    इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पास मुंबई के जुहू में भी एक शानदार बंगला है। यही पर उनकी निक संग इंगेजमेंट सेरिमनी हुई थी। इसके अलावा गोवा में बागा बीच के पास भी उनका एक घर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका और निक की कुल संपत्ति 734 करोड़ रुपये की है। फोर्ब्स इंडिया 2019 की सेलिब्रिटी लिस्ट में प्रियंका 14वें स्थान पर थीं। उस समय उनकी सालाना कमाई 23.4 करोड़ रुपये बताई गई थी। 2019 में प्रियंका दो फिल्मों में नजर आई थीं जो ‘द स्काई इज पिंक’ और ‘इज नॉट इट रोमांटिक’ थीं। इसके बाद उनकी संपत्ति में और बढ़ोतरी हुई।
    साल 2020 में प्रियंका का ये जलवा नहीं कायम रह सका। पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में थी। इस दौरान बॉलीवुड और हॉलीवुड को काफी नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने तो मानों सिर पीट लिए। इन्हें भारी क्षति हुई। लेकिन मार्च 2021 में उन्होंने सोना नाम से न्यूयॉर्क में अपना एक भारतीय रेस्टोरेंट खोला।

    Share:

    सिद्धू बीच टी पार्टी छोड़ कर चले गए, वापस आए तो सिर्फ इनके फोन से

    Sat Jul 24 , 2021
    चंडीगढ़ । पंजाब (Punjab) में कमान अब नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के हाथ में आ चुकी है. सिद्धू ने शुक्रवार को 10 हजार से ज्‍यादा समर्थकों के बीच अध्‍यक्ष पद की कुर्सी संभाली. सिद्धू की ताजपोशी के दौरान पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) भी मौजूद रहे. पिछले कई महीनों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved