• img-fluid

    पति निक जोनस संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरों देख फैंस की उड़ी नींद

  • September 14, 2024

    मुंबई। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है। प्रियंका (Priyanka Chopra) ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वो प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस को अपने बिजी शेड्यूल से जब भी वक्त मिलता है वो अपने पति निक और बेटी मालती के साथ वक्त बिताने का मौका हाथ से जाने नहीं देतीं। इसी बीच प्रियंका और निक के वेकेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों ने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है।


    पति निक और बेटी संग वेकेशन पर निकलीं प्रियंका
    प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ फ्रांस में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। प्रियंका ने वेकेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की हैं। इन फोटोज ने उनके चाहने वालों का दिल चुरा लिया है। प्रियंका की इन तस्वीरों में निक और बेटी मालती की मस्ती भरे अंदाज को साफ देखा जा सकता है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


    बिकिनी तस्वीरों ने फैंस की उड़ाई नींदे
    प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वो बिकिनी पहनकर अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस क्रूज पर बिकिनी पहनकर पति के साथ कातिलाना अंदाज में पोज देती दिखा रही हैं। एक तस्वीर में प्रियंका व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, एक फोटो में वो बिकिनी और चश्मा लगाए समंदर के बीचों बीच बोट पर लेटी नजर आ रही हैं। हर तस्वीर में प्रियंका का एक खास अंदाज देखने को मिल रहा है। ऐसे में बेटी मालती संग उनकी मस्ती भी फैंस का दिल जीत रही है।

    10 साल छोटे निक संग की शादी
    बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी की है। दोनों ने साल 2018 में शादी की है। इनकी शादी काफी चर्चा में रही थी। शादी के बाद साल प्रियंका और निक ने साल 2022 में सरोगेसी के जरिए बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है।

    Share:

    Diamond League Final: नीरज चोपड़ा के न‍िशाने पर मिशन '90 पार', फाइनल में आज करेंगे कमाल

    Sat Sep 14 , 2024
    नई दिल्‍ली । नेशनल र‍िकॉर्ड होल्डर (national record holder)अविनाश साबले(Avinash Sable) डायमंड लीग फाइनल(Diamond League Finals) में औसत से कम समय के साथ नौवें स्थान पर रहे. ब्रुसेल्स में 3000 मीटर स्टीपलचेज में शुक्रवार को 30 साल के हो हुए साबले ने अपने डेब्यू डायमंड लीग फाइनल में 10 खिलाड़ियों के बीच 8 मिनट और […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved