• img-fluid

    प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन यात्रा और पश्चिमी मीडिया

  • August 24, 2024

    – डॉ. रमेश ठाकुर

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यूक्रेन दौरे को ग्लोबल मीडिया और विरोधी मुल्क हिकारत की नजरों से देख रहे हैं। विदेशी मीडिया ने यहां तक कह दिया है कि मोदी रूस का एजेंट बनकर यूक्रेन का भेद लेने पहुंचे हैं? यूकेन को सतर्क रहना चाहिए। कमोबेश तस्वीरें भी कुछ ऐसी ही दिखाई दे रही हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को यूक्रेन गर्मजोशी से नहीं ले रहा, बल्कि शक की निगाहों से जरूर देख रहा है। प्रधानमंत्री भी उनके बदले नजरिए को भांपे हुए हैं। बेशक, वह कहें कुछ न, लेकिन असहज जरूर हो रहे हैं? उनके इस दौरे के बाद भारत कई देशों के निशाने पर भी आ गया है। खासकर उन मुल्कों के जो रूस के खिलाफ जारी युद्ध में खड़े हुए हैं। अमेरिका, चीन, पाकिस्तान जैसे देश मोदी के दौरे को रूस का एजेंट बताने में लग गए हैं। उनके स्थानीय मीडिया में यूक्रेन यात्रा की खुलेआम आलोचना हो रही है। प्रधानमंत्री भी सब कुछ जानकर भी इसलिए चुप हैं, अगर उन्होंने वास्तविक स्थिति पर कुछ कहा, तो वह भारत के विपक्षी दलों के निशाने पर भी आ जाएंगे। विपक्षी दल वैसे भी यूक्रेन के दौर के पक्ष में नहीं हैं?


    यूक्रेन के राष्टृपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को भी मोदी का दौरा नहीं सुहा रहे। उन्होंने तब भी विरोध किया था जब पिछले महीने प्रधानमंत्री मोदी रूस यात्रा पर गए थे और पुतिन को सबके सामने गले लगाया था। तब, गले मिलने को पश्चिमी मीडिया ने जमकर आलोचना की थी। जेलेंस्की ने भी आपत्ति जताते हुए तब कहा था कि आज रूस के मिसाइल हमले में 37 लोग मारे गए जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। दरअसल जिस दिन मोदी रूस गए थे, उसी दिन रूस ने यूक्रेन के सबसे बड़े अस्पताल पर हमला किया था। तब जेलेंस्की ने गुस्से में कहा था कि एक ऐसे दिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता का दुनिया के सबसे खूनी अपराधी को गले लगाना शांति स्थापित करने की कोशिशों पर धक्के जैसा है। मोदी से गुस्सा होकर जेलेंस्की सभा से भी चले गए थे। तभी से जेलेंस्की भारत से विशेषकर मोदी से भन्नाए हुए हैं। अब मोदी यूक्रेन पहुंचे हैं, तो पूरे माजरे को अच्छे से समझ सकते हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन में भारतीयों से मिल रहे हैं, उनके स्वागत में ढोल-नगाड़े बज रहे हैं। इससे गुस्से की भड़की चिंगारियां को कुछ कम करने की कोशिशें जरूर हो रही हैं। लेकिन, ग्लोबल स्तर पर मोदी का मौजूदा यूक्रेन दौरा दुनिया के कई देशों को अखर रहा है। राजनीतिक पंडित मान रहे हैं कि मोदी का यूक्रेन दौरा उन देशों से रिश्ते खराब कर सकता है जिनसे हमारे मधुर संबंध हैं। हालांकि ये पहली मर्तबा है, जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन के दौरे पर है, लेकिन विकट परिस्थितियों में? कई लोग मानते हैं कि मोदी का यूक्रेन दौरा रूस को असहज कर सकता है, लेकिन एक राय ये भी है कि राष्ट्रपति पुतिन के चीन दौरे से भी भारत बहुत सहज नहीं रहता है। दुनिया के कई देश दबी जुबान में मोदी के यूक्रेन जाने पर सवाल उठा रहे हैं कि वह ऐसे वक्त यूक्रेन क्यों गए जब वहां के हालात बिगड़े हुए हैं? यूक्रेन बीते कुछ दिनों से रूस की सीमा में घुसकर हमले कर रहा है। कुछ इलाकों को उसने अपने कब्जे में भी ले लिया है। आशंका ऐसी हैं कि रूस यूक्रेन पर जल्द बड़ा हमला कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो यूक्रेन के पक्ष में कई देश खड़े हो जाएंगे। फिर भारत क्या करेगा? रूस के साथ रहेगा या यूक्रेन के? निश्चित रूप से प्रधानमंत्री के दौरे ने भारत के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति खड़ी कर दी है।

    (लेखक, स्वतंत्र टिप्पणीकार हैं।)

    Share:

    जिम्बाब्वे को 2026 से आईसीसी महिला वनडे चैम्पियनशिप में किया जाएगा शामिल

    Sat Aug 24 , 2024
    नई दिल्ली (New Delhi)। आईसीसी महिला चैंपियनशिप (ICC Women’s Championship) के अगले संस्करण (Next version) में टीमों की संख्या 10 से बढ़ाकर 11 कर दी गई है, जिसमें जिम्बाब्वे की महिला टीम (Zimbabwe women’s team) 2026-29 संस्करण में अन्य पूर्ण सदस्य टीमों के साथ शामिल होगी। आईसीसी ने इस महीने की शुरुआत में संबंधित सदस्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved