• img-fluid

    कई और मंत्रियों को संगठन में भेजने की तैयारी में भाजपा, MP सहित छह और राज्यों के बदलेंगे अध्यक्ष

  • July 06, 2023

    नई दिल्ली (New Delhi) । नई दिल्ली। लोकसभा इलेक्शन (2024) और इसी साल होने वाले कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच संगठन स्तर पर बीजेपी बड़े बदलाव कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब, तेलंगाना, गुजरात और कर्नाटक (Madhya Pradesh, Jharkhand, Punjab, Telangana, Gujarat and Karnataka) में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर सकते हैं।

    वहीं पार्टी सूत्रों का कहना है कि चूंकि नौ महीने बाद लोकसभा चुनाव है, ऐसे में बदलाव के जरिये संगठन को मजबूत बनाने को प्राथमिकता दी जा रही है। चार प्रदेशों के अध्यक्ष बदलने के बाद अब कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात सहित छह राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी।



    आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा संगठन को चुस्त दुरुस्त करने में जुट गई है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद कुछ और केंद्रीय मंत्रियों को संगठन में भेजे जाने की तैयारी है। भावी बदलाव पर बुधवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संघ के सर सह कार्यवाह और पार्टी-संघ के बीच समन्वयक की भूमिका निभा रहे अरुण कुमार से भी चर्चा की है।

    पार्टी सूत्रों का कहना है कि चूंकि नौ महीने बाद लोकसभा चुनाव है, ऐसे में बदलाव के जरिये संगठन को मजबूत बनाने को प्राथमिकता दी जा रही है। चार प्रदेशों के अध्यक्ष बदलने के बाद अब कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात सहित छह राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। इसके बाद केंद्रीय संगठन में व्यापक बदलाव के बाद मानसून सत्र से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव किया जाएगा।

    नड्डा से मिले मांडविया, प्रहलाद और सिंधिया
    बुधवार को नड्डा और सर सह कार्यवाह अरुण कुमार के बीच करीब एक घंटे बातचीच हुई। माना जा रहा है कि इस दौरान नड्डा ने अब तक हुए बदलाव और भावी बदलावों की जानकारी उन्हें दी। नड्डा मांडविया, प्रहलाद सिंह पटेल और ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मिले। मंगलवार को आधा दर्जन केंद्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण, भूपेंद्र यादव, किरेन रिजिजू, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल और एसपी सिंह बघेल ने नड्डा से मुलाकात की थी।

    मध्‍य प्रदेश और मिजोरम में बीजेपी की सरकार है, वहीं राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और तेलंगाना में बीआरएस सत्ता में है। 6,7 और 8 जुलाई को BJP के राष्ट्रीय महासचिव और सभी मोर्चों के अध्यक्ष क्षेत्रीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। यह पहला मौका है जब बीजेपी तीन क्षेत्रों (पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी) के मोर्चा और महासचिवों के अध्यक्षों के साथ बैठकें करेगी।

    मांडविया को मिल सकती है गुजरात की कमान
    पार्टी नेतृत्व ने मजबूत चुनावी तैयारी के लिए कुछ केंद्रीय मंत्रियों को संगठन की जिम्मेदारी दिए जाने का फैसला किया है। इस क्रम में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया या पुरुषोत्तम रुपाला को गुजरात, प्रहलाद पटेल या नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश संगठन की कमान दी जा सकती है। इसके अलावा कुछ मंत्रियों को केंद्रीय संगठन में नई जिम्मेदारी दी जाएगी।

    Share:

    डेबिट-क्रेडिट कार्ड का कहीं भी उपयोग कर सकेंगे ग्राहक, RBI के नए नियम से रुपे कार्ड को मिलेगा बढ़ावा

    Thu Jul 6 , 2023
    नई दिल्ली। अब डेबिट और क्रेडिट कार्ड का उपयोग कहीं भी किया जा सकेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा है कि कार्ड खास नेटवर्क के लिए जारी नहीं किया जाएगा। इसे सभी नेटवर्क पर इस्तेमाल करने की छूट होनी चाहिए। इस संबंध में इन कार्डों के नियमों के बदलाव संबंधी प्रस्ताव जारी किया गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved