• img-fluid

    राष्ट्रपति के उदयपुर सिटी पैलेस दौरे पर उठे सवाल, पूर्व राजघराने में शुरू हुई रार, जानें क्‍या है विवाद

  • October 08, 2024

    नई दिल्‍ली । मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य और राजसमंद सांसद महिमा कुमारी (Mahima Kumari) व नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ (Vishvraj Singh Mewar) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के उदयपुर सिटी पैलेस की यात्रा पर सवाल उठाया है। वहीं, इस पूरे मसले पर मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि पैलेस का मामला फिलहाल हाईकोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट ही तय करेगा कि कौन सही है। आरोप लगाने वाले अपनी जानें। इधर, उदयपुर के कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने कहा कि राष्ट्रपति का सिटी पैलेस में पर्सनल विजिट था। प्रशासन से न तो कोई जानकारी मांगी गई थी और न ही कोई टिप्पणी की गई।

    सांसद और विधायक की ओर से कहा गया कि सिटी पैलेस विवादित स्थल है। इसके तमाम प्रोटोकॉल्स से अधिकारियों को पत्र के जरिए अवगत कराया गया है। फिर भी राष्ट्रपति महोदया का यहां विजिट हुआ, जो उनकी गरिमा के विरुद्ध है। ऐसा इसलिए क्योंकि उस प्रोपर्टी के परिवार के हेड ऑफ यानी मुखिया को बताए या मिले बगैर कतिपय सदस्य से मिलकर लौटने से आमजन में गलत संदेश जाएगा।


    राष्ट्रपति को पत्र लिखकर महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराते हुए उदयपुर ट्यूर कार्यक्रम में संशोधन की मांग उठाई थी, मगर राष्ट्रपति ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सिटी पैलेस का दौरा किया। खास बात यह है कि सांसद और विधायक दोनों रिश्ते में पति-पत्नी हैं। साथ ही मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य भी हैं।

    मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य व नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि राष्ट्रपति के समस्त प्रोटोकॉल अधिकारियों को पत्र भेजा गया था। पत्र के जरिए उन्हें अवगत कराया गया था कि सिटी पैलेस उनकी पैतृक संपत्ति है, जिस पर विवाद और कोर्ट के स्टे ऑर्डर है। संपत्ति के कुछ भाग पर सुप्रीम कोर्ट में कटेम्प्ट एप्लीकेशन भी है। कई वर्षों से विवादित स्थल है, जिसको लेकर जिला न्यायालय व कर विभाग ने भी इसे एचयूएफ माना है। ऐसे में देश की राष्ट्रपति महोदया उनकी पारिवारिक संपत्ति में आए और घर व परिवार के बड़े हैं, उनके बारे में पूछे या मिले बिना ही चली जाए तो यह तो राष्ट्रपति की गरिमा के खिलाफ है।

    मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह के आमंत्रण पर राष्ट्रपति सिटी पैलेस पहुंची थीं। बता दें कि लक्ष्यराज सिंह की धर्मपत्नी निवृत्ति कुमारी ओडिशा की पूर्व राजघराने से हैं। इसी के चलते राष्ट्रपति सिटी पैलेस के दौरे पर पहुंची थीं। दोनों के बीच उदयपुर और ओडिशा के रिश्तों पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और लक्ष्यराज सिंह की पत्नी निवृत्ति कुमारी मूलतः ओडिशा से है। लक्ष्यराज सिंह के ससुर कनक वर्धन सिंह देव वर्तमान में ओडिशा की सरकार में डिप्टी सीएम हैं और सास संगीता कुमारी सिंह देव बलांगीर लोकसभा से सांसद हैं।

    उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को उदयपुर के अपने दौरे के तहत मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थीं। साथ ही उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सिटी पैलेस का उन्होंने दौरा भी किया था, जहां मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ और उनकी पत्नी निवृत्ति कुमारी ने राष्ट्रपति की अगवानी की थी

    Share:

    इजरायल से जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मिलेंगे व्लादिमीर पुतिन, जानें

    Tue Oct 8 , 2024
    नई दिल्ली. मिडिल ईस्ट (middle east) में भारी उथल-पुथल के बीच रूस (Russia) के राष्ट्रपति (president) व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ईरान (Iran) के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान (Masoud Pezeshkian) से मुलाकात करेंगे. उनकी यह मुलाकात तुर्कमेनिस्तान में होगी. कहा जा रहा है कि मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए पुतिन ईरानी राष्ट्रपति से […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved