• img-fluid

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वैश्विक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया

  • October 04, 2024


    नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने वैश्विक शिखर सम्मेलन (Global Summit) का उद्घाटन किया (Inaugurated) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राजस्थान के सिरोही जिले में ब्रह्माकुमारीज संस्थान की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया।


    रिपोर्ट के अनुसार, शिखर सम्मेलन ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में चार से सात अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रपति ने आध्यात्मिकता के माध्यम से स्वच्छ और स्वस्थ समाज विषय पर सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस मौके पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद थे। इसके अलावा सम्मेलन में शिक्षा, विज्ञान, खेल, कला एवं संस्कृति, मीडिया, राजनीति और समाज सेवा से जुड़ी 15 से अधिक देशों की जानी-मानी हस्तियां हिस्सा ले रही हैं।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार शाम को ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई थीं। शांतिवन की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन ने शांतिवन में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान डायमंड हॉल में प्रवेश करने वाले हर एक व्यक्ति की स्कैनिंग की गई और डिटेक्टर मशीन से जांच की गई। कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार का सामान ले जाने की अनुमति नहीं है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ब्रह्माकुमारीज से करीब से जुड़ा हुआ माना जाता है।

    ब्रह्माकुमारीज एक आध्यात्मिक आंदोलन है जिसकी शुरुआत 1930 के दशक में हैदराबाद, सिंध में हुई थी। ब्रह्माकुमारीज आध्यात्मिक आंदोलन मानव शरीर और सामाजिक पहचानों से जुड़े लेबलों से परे जाने के महत्व पर बल देता है, जिसे ध्यान के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। यह शरीर के बजाय आत्माओं के रूप में पहचान की धारणा पर बल देता है, और इसका उद्देश्य “आत्म-चेतना” (सोल-कॉन्शियसनेस) पर केंद्रित वैश्विक संस्कृति स्थापना करना है।

    Share:

    स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी

    Fri Oct 4 , 2024
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को (To Freedom Fighter Shyamji Krishna Verma) श्रद्धांजलि दी (Paid Tribute) । पीएम मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”महान स्वतंत्रता सेनानी और मां भारती के वीर सपूत श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जन्म-जयंती पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved