• img-fluid

    पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शोक व्यक्त किया

  • August 11, 2024


    नई दिल्ली । पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह के निधन पर (On the demise of former Foreign Minister Natwar Singh) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (President Draupadi Murmu and Vice President Jagdeep Dhankhad) ने शोक व्यक्त किया (Expressed Condolences) । राष्ट्रपति मुर्मू ने उनकी लेखनी की तारीफ करते हुए उत्कृष्ट सांसद बताया तो उपराष्ट्रपति ने उनके अद्वितीय योगदान को याद किया।


    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के. नटवर सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि पूर्व विदेश मंत्री के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई भूमिकाएं निभाईं, एक प्रतिष्ठित राजनयिक से लेकर एक उत्कृष्ट सांसद तक। पद्म भूषण से सम्मानित, वे एक प्रसिद्ध साहित्यकार भी थे। उनके परिवार, मित्रों और अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक्स पर लिखा कि के. नटवर सिंह के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उन्होंने विदेश मंत्री सहित विभिन्न पदों पर रहते हुए देश की सेवा की। वे एक विपुल लेखक और प्रतिष्ठित इतिहासकार थे, उन्होंने हमेशा जीने और योगदान देने का उत्साह दिखाया। हमारे साहित्य जगत और सार्वजनिक जीवन में नटवर सिंह के अद्वितीय योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मैं इस गहरे दुख की घड़ी में हेमिंदर कौर (पत्नी), उनके पुत्र जगत सिंह और अन्य पारिवारिक सदस्यों तथा उनके मित्रों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को पूर्व विदेश मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता नटवर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।खड़गे ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री के. नटवर सिंह जी के निधन पर हमारी गहरी संवेदनाएं।” उन्होंने कहा, “एक प्रख्यात बुद्धिजीवी और पद्म भूषण से सम्मानित नटवर सिंह ने भारत की कूटनीति और विदेश मामलों में गहरा योगदान दिया। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के साथ हैं।”

    सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा, पूर्व विदेश मंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित कुं. नटवर सिंह के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

    राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह के निधन पर शोक वक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की कामना की है। बागडे ने कहा कि भारत के विदेश मंत्री के रूप में और चिंतक लेखक के रूप में उन्होंने महती कार्य किया। वह बौद्धिक राजनीतिज्ञ थे। उनका निधन अपूरणीय क्षति है।

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों मे स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

    Share:

    फारूक अब्दुल्ला के बिगड़े बोल, सेना को लेकर कही ये बात

    Sun Aug 11 , 2024
    जम्मू: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला के यह आरोप लगाने के बाद बड़े पैमाने पर विवाद खड़ा हो गया है भारतीय सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच मिलीभगत है. अब्दुल्ला ने सवाल उठाया कि सीमाओं पर भारी तैनाती के बावजूद आतंकवादी घुसपैठ करने में कैसे सक्षम हैं. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि सेना […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved