• img-fluid

    व्हाइट हाउस में प्रेसिडेंट बाइडन और वाइफ जिल ने पीएम मोदी का स्वागत किया, प्राइवेट डिनर दिया

  • June 22, 2023

    वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अमेरिका में हैं। 21 जून (बुधवार को) न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय में योग करने के बाद वे वॉशिंगटन पहुंचे। व्हाइट हाउस में प्रेसिडेंट जो बाइडन और उनकी वाइफ फर्स्ट लेडी जिल (President Joe Biden and his wife First Lady Jill at the White House) ने उनका स्वागत किया। यूएस प्रेसिडेंट जो बाइडन ने पीएमं मोदी के लिए व्हाइट हाउस में प्राइवेट डिनर होस्ट किया। इसके मेन्यू में बाइडन के पसंदीदा पास्ता और आइसक्रीम को भी शामिल किया गया। डिनर में मोदी और बाइडेन के अलावा भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (एनएसए) अजीत डोभाल और अमेरिका के NSA जैक सुलीवन भी मौजूद रहे।


    PM मोदी ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडन को लैब में बना 7.5 कैरेट का इको-फ्रेंडली ग्रीन डायमंड गिफ्ट किया। वहीं, राष्ट्रपति बाइडन को मैसूर के चंदन से बना एक खास बॉक्स गिफ्ट किया, जिसे जयपुर के कारीगरों ने बनाया है। इस बॉक्स के अंदर भगवान गणेश की एक मूर्ति और एक दीये के साथ 10 दान मौजूद हैं।

    मोदी अलेक्जेंड्रिया भी गए

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फर्स्ट लेडी जिल बाइडन के साथ वर्जीनिया में नेशनल साइंस फाउंडेशन के कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि कौशल विकास से जुड़े एक कार्यक्रम में फर्स्ट लेडी के साथ शामिल होना सम्मान की बात है। हमारे लिए कौशल विकास शीर्ष प्राथमिकता है

    मोदी के वॉशिंगटन पहुंचने के दौरान बारिश

    मोदी का वॉशिंगटन में स्वागत जॉइंट बेस एंड्रयूज पर फ्लाइट लाइन सेरेमनी के साथ हुआ। इस दौरान अमेरिकी एयरफोर्स ने दोनों देशों के राष्ट्रगान की धुन बजाई। PM मोदी को अमेरिका के चीफ प्रोटोकॉल ऑफिसर रूफस गिफर्ड ने रिसीव किया। PM मोदी अमेरिका के राजकीय मेहमान हैं। वॉशिंगटन में उनके स्वागत के लिए भारतीय मूल के लोग भी मौजूद रहे। मोदी जब वॉशिंगटन पहुंचे, तब बारिश हो रही थी। यहां पहुंचने के बाद PM मोदी ने ट्वीट कर कहा- भारतीय समुदाय की गर्मजोशी और इंद्रदेवता की कृपा से यह दौरा और विशेष हो गया है।

    क्या है स्टेट विजिट, जिसके लिए बाइडन ने PM मोदी को बुलाया

    जब एक राष्ट्राध्यक्ष दूसरे राष्ट्राध्यक्ष के ऑफिशियल इनविटेशन पर किसी देश में जाता है तो वह ‘स्टेट विजिट’ होती है। स्टेट विजिट सबसे ऊंचे दर्जे का दौरा होता है। अमेरिका की डिप्लोमैटिक पॉलिसी के मुताबिक अमेरिका का राष्ट्रपति अपने चार साल के कार्यकाल में किसी एक देश के राष्ट्राध्यक्ष को एक बार ही स्टेट विजिट पर बुला सकता है। यानी जो बाइडेन अपने 4 साल के कार्यकाल में दूसरी बार नरेंद्र मोदी को स्टेट विजिट के लिए नहीं बुला सकते। हालांकि, किसी दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष को बुला सकते हैं।

    डिनर का मेन्यू

    • लेमन डिल योगर्ट सॉस
    • क्रिस्प्ड मिलेट केक
    • समर स्क्वैश
    • मैरिनेटेड मिलेट
    • ग्रिल्ड कॉर्न कर्नल सलाद
    • कंप्रेस्ड वॉटर मेलन
    • टैंगी एवाकाडो सॉस
    • स्टफ्ड पोर्टोबेल्लो मशरूम
    • क्रीमी सैफरॉन इन्फ्यूस्ड रिसोट्टो
    • रोज एंड कार्डामोन- इनफ्यूस्ड स्ट्रॉबेरी शॉर्टकेक

    हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेर ने मोदी की तारीफ की

    राष्ट्रपति जो बाइडन, जिल बाइडन ने पीएम मोदी के साथ म्यूजिक का लुत्फ लिया, जो भारत के विभिन्न क्षेत्रों को समर्पित थी। धूम स्टूडियो के कलाकारों ने यह प्रस्तुति दी थी, जो एक डीएमवी आधारित समूह है। हॉलीवुड के मशहूर एक्टर रिचर्ड गेर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। उनका वैश्विक भाईचारे का संदेश हम बार-बार सुनना चाहते हैं।

    Share:

    फिल्म 'आदिपुरुष' का ये सीन एकदम 'एवेंजर्स' जैसा, लग रहे कॉपी करने के आरोप

    Thu Jun 22 , 2023
    मुम्बई (Mumbai)। फिल्म ‘आदिपुरुष’ (movie ‘Adipurush’) पर हर रोज नए आरोप लग रहे हैं। फिल्म लगातार विवादों में बनी हुई है और इसी बीच एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल (A clip viral social media) होने लगी है। इस इंस्टा रील में हॉलीवुड फिल्म (hollywood movie) Avengers Infinity War के एक वॉर सीन को ‘आदिपुरुष’ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved