मास्को। यूक्रेन (Ukraine) में रूस ( Russia) की सैन्य कार्रवाई के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) ने अपने देश की सेना को सशस्त्र बलों में 1,37,000 लोगों (Soldiers ) की भर्ती करने के आदेश दिए हैं। पुतिन का आदेश एक जनवरी से प्रभावी होगा। रूस में 18-27 आयु वर्ग के सभी पुरुषों को सेना में एक वर्ष की सेवा देनी होती है।
पिछले आदेश में 2018 की शुरुआत में सेना की संख्या क्रमशः 10,13,628 और 19,02,758 रखी गई थी। क्रेमलिन ने कहा है कि यूक्रेन में ‘विशेष सैन्य अभियान’ में केवल स्वैच्छिक अनुबंधित सैनिक भाग ले रहे हैं। उसने इस दावे को खारिज किया कि वह व्यापक तौर पर सैनिक भेजने पर विचार कर रहा है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved