• img-fluid

    प्रेग्नेंट करीना ने बहन करिश्मा संग बालकनी में करवाया फोटोशूट

  • October 28, 2020

    करीना कपूर खान अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। करीना जनवरी, 2021 में दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। प्रेग्नेंसी के दौरान भी करीना अपने काम में बिजी हैं। हाल ही में करीना ने अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर के साथ फोटोशूट करवाया है। कपूर सिस्टर्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में करीना के साथ करिश्मा कपूर पोज देती दिख रही हैं। दोनों बहनें कैजुअल लुक में अपने घर के बालकनी में मेकअप करते और पोज देती नजर आ रही हैं। फोटोशूट के दौरान बेबो और लोलो ने जैकेट के साथ कुछ पोज दिए हैं। अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर बिहाइंड द सीन (बीटीएस) वीडियो शेयर किया है।
    करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर का एक बूमरेंग वीडियो शेयर किया है जिसमें करीना कुर्सी पर बैठकर अपना मेकओवर करवाती नजर आ रही है। करीना के पीछे करिश्मा खड़े हैं। करिश्मा कपूर ने वीडियो शेयर कर लिखा-‘बहन के साथ काम करना हमेशा बेहतरीन रहा है।’ करिश्मा ने हैशटैग सिस्टर्सस्क्वाड और बिहाइंडदसीन लगाया।

    व्हाइट टी-शर्ट पहनी करीना कपूर खान का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। वहीं करीना कपूर खान ने करिश्मा के पोस्ट को रि-पोस्ट कर लिखा-‘डबल ट्रबल, सिस्टर्सस्क्वाड।’

    करिश्मा कपूर और करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे फेमस सिस्टर्स में से एक है। बॉलीवुड में करीना और करिश्मा की बॉन्डिंग की मिसाल दी जाती है और दोनों बहनें हर खास मौके पर एक-दूसरे के साथ नजर आती हैं। अभिनेत्री करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। जब से वह सोशल मीडिया पर आई हैं, वह प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
    हाल में करीना कपूर फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी कर दिल्ली से वापस मुंबई लौटी हैं। करीना कपूर खान फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ नजर आएंगी। फिल्म लाल सिंह चड्ढा अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। इसके अलावा करीना कपूर खान फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म तख्त में भी नजर आएंगी।

    Share:

    अर्थव्‍यवस्‍था में दिख रहा सुधार, जीडीपी ग्रोथ रह सकती है नकारात्‍मक: सीतरामण

    Wed Oct 28 , 2020
    नई दिल्ली। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद दिख रही है। लेकिन, इसके बावजूद देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर वित्‍त वर्ष 2020-21 में नकारात्‍मक अंकों या शून्‍य के करीब रह सकती है। सीतारमण ने इंडिया एनर्जी फोरम ऑफ सेरावीक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved