• img-fluid

    प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने रणवीर और सास-ससुर के साथ सेलिब्रेट की डिनर डेट

  • June 04, 2024

    मुंबई (New Delhi)। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने काम से ब्रेक लेकर इस समय अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय (enjoy pregnancy)  कर रही हैं। पिछले एक हफ्ते में एक्ट्रेस को तीन बार अपने पसंद के अलग-अलग रेस्टोरेंट में फैमिली और रिश्तेदारों के साथ स्पॉट किया गया। अब बीती रात दीपिका एक्टर पति रणवीर सिंह और सास-ससुर के साथ डिनर डेट पर पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस की मम्मी उजाला पादुकोण भी साथ मौजूद थीं। दोनों परिवारों ने साथ में डिनर किया और अपनी गाड़ियों से घर के लिए निकल गए।



    सास-ससुर के साथ दीपिका की डिनर डेट
    मुंबई के एक पोश रेस्टोरेंट में स्पॉट हुईं दीपिका ने स्टाइलिश चेक कुर्ता कैरी किया हुआ था। इस लुक को उन्होंने कोल्हापुरी चप्पल और चश्मे से पूरा किया। वहीं रणवीर बढ़ी हुई दाढ़ी और शर्ट पहने, ब्लू कैप लगाए हुए नज़र आए। उन्होंने प्रेग्नेंट पत्नी को गाड़ी में बैठाया और अपनी दूसरी लक्ज़री गाड़ी को चलाकर वापस घर लौट गए। इस डिनर डेट पर रणवीर के पेरेंट्स भी मौजूद थे। होने वाले दादा-दादी ने दीपिका के साथ समय बिताया।

    नया मेहमान
    इस साल मार्च में रणवीर और दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर पेरेंट्स बनने की खुशियां शेयर की थी। स्टार कपल ने बताया था कि वो इस सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। इस खबर ने परिवार के साथ फैंस को भी खुश कर दिया था। अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय करने के लिए दीपिका अभी से ब्रेक ले चुकी हैं। उन्हें लगभग हर दिन अलग रेस्टोरेंट में फ्रेंड्स, फैमिली के साथ स्पॉट किया जा रहा है।

    शादी
    बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक दूसरे को डेट करने के बाद 2015 में दुनिया की चोरी से सगाई कर ली थी। इटली जा कर 2018 में शादी। अब शादी के छठे साल में स्टार कपल पेरेंट्स बनने वाला है। घर आने वाले इस नन्हे मेहमान को लेकर दोनों परिवारों में खुशियों का माहौल है।

    Share:

    पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक बोले- मोदी प्रचंड बहुमत से जीते तो भारत को हिन्दू राष्ट्र...

    Tue Jun 4 , 2024
    नई दिल्ली (New Delhi)। आज लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha elections 2024.) के नतीजे (Result) आ रहे हैं. इससे पहले विभिन्न एग्जिट पोल (Exit poll) में अनुमान लगाया गया है कि भाजपा (BJP) प्रचंड बहुमत (huge majority) से एक बार फिर सत्ता में आ रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) तीसरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved