img-fluid

महाकुंभ में दिखा ‘हैरी पॉटर’, भंडारे में प्रसाद खाता हुआ आया नजर, सोशल मीडिया पर Video वायरल

  • January 22, 2025

    नई दिल्‍ली । महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh 2025) में आस्था के अलग-अलग रूप लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। सोशल मीडिया (Social media) पर ऐसे कई वीडियो वायरल (Video viral) हो रहे हैं जिनमें महाकुंभ की हैरतअंगेज कहानियां सामने आ रही हैं। इस बीच सोशल मिडिया पर हैरी पॉटर जैसे दिखने वाले एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान हैं। इस वीडियो में एक शख्स महाकुंभ में भंडारे प्रसाद का मजा लेते दिख रहा है। खास बात यह है कि उसकी शक्ल मशहूर हॉलीवुड फिल्म में हैरी पॉटर (harry potter) का किरदार निभाने वाले डेनियल रेडक्लिफ से हूबहू मिल रही है। इस वीडियो को प्रयागराज (Prayagraj) मेले में शूट किया गया है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

    वायरल वीडियो में एक शख्स जींस और पफर जैकेट पहने डिस्पोजेबल प्लेट में प्रसाद खाता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि शख्स के लुक की वजह से यह वीडियो जल्द ही इंटरनेट पर वायरल हो गया। जे.के. राउलिंग की हैरी पॉटर सीरीज में नजर आए डेनियल रेडक्लिफ की तरह दिखते इस शख्स को लोग हैरी पॉटर के नाम से ही बुला रहे हैं।


    वीडियो को अब तक करीब 50 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा में पूछा, “ये डैनियल रैडक्लिफ है क्या?” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “भाई ये तो हैरी पॉटर है।” वहीं एक यूजर ने लिखा, “यही हमारे भारतीय खाने की खासियत है।”

    गौरतलब है कि प्रयागराज में पिछले 10 दिनों में 8.79 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया है। महाकुंभ 2025 मेले का समापन 26 फरवरी को होगा और इस दौरान 45 करोड़ से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

    Share:

    महाकुंभ : आकर्षण का केंद्र बनी मुलायम सिंह यादव की मूर्ति, जुट रहे हजारों लोग

    Wed Jan 22 , 2025
    प्रयागराज. उत्तर प्रदेश (UP) के प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj Maha Kumbh) में मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) स्मृति सेवा संस्थान की तरफ से अपने टेंट में समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की मूर्ति (statue) लगवाई गई है. ये मूर्ति महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बन गई है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved