img-fluid

दिवंगत मां स्मिता के घर की प्रतीक-प्रिया ने शादी, इमोशनल नजर आए

  • February 15, 2025

    मुंबई। बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर (Pratik Babbar) और एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी (Priya Banerjee) शादी के बंधन में बंध गए हैं। प्रतीक और प्रिया की शादी प्रतीक की दिवंगत मां स्मिता पाटिल के घर पर हुई। दोनों ने पारंपरिक तरीके से शादी की और फिर सोशल मीडिया पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में दोनों बहुत खुश और प्यारे लग रहे हैं। एक तस्वीर में प्रतीक इमोशनल होते नजर आ रहे हैं।

    सामने आई पहली तस्वीर में प्रतीक और प्रिया एक-दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में प्रतीक अपनी दुल्हन के गले में मंगलसूत्र बांधते नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में प्रतीक इमोशनल होते दिख रहे हैं। वहीं प्रिया उन्हें संभाल रही हैं। इन प्यारी तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रतीक और प्रिया ने लिखा, ‘हर जन्म में तुमसे शादी



    इन बोल्ड सीरीज में काम कर चुकी हैं प्रिया
    प्रिया साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ‘किस’ मूवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद, उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘जज्बा’ में काम किया। इसके अलावा, वह ओटीटी शोज ‘बेकाबू’, ‘राणा नायडू’ और ‘हैलो मिनी’ आदि में भी नजर आ चुकी हैं।
    चार साल से कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट

    प्रतीक और प्रिया एक-दूसरे को पिछले पांच साल से डेट कर रहे हैं। हालांकि, प्रतीक और प्रिया ने दो साल पहले वैलेंटाइन डे पर अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था। पिछले साल दोनों ने सगाई की थी। वहीं इस साल दोनों ने शादी कर ली है। प्रतीक और प्रिया ने अपनी शादी में डिजाइनर तरुण तहिलियानी के हाथों से बने हाथीदांत के परिधान पहले हैं जिसमें वे काफी सुंदर लग रहे हैं।

    Share:

    संतों को क्‍यों दी जाती है 'जल समाधि', दाह संस्कार क्यों नहीं होता? जानें इसका धार्मिक कारण

    Sat Feb 15 , 2025
    अयोध्‍या। राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास (Acharya Satyendra Das) का हाल ही में निधन हो गया और उन्हें जल समाधि (Water Mausoleum) दी गई। जल समाधि को लेकर अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता होगा कि आखिर जल समाधि क्या होती है और इसे संतों को क्यों दी जाती है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved