• img-fluid

    पोस्‍टर वार: कांग्रेस ने लगाया पोस्टर, कमलनाथ की पीठ में छुरा घोंपते दिखे सिंधिया

  • May 07, 2022

    ग्वालियर। मध्य प्रदेश (MP) के 2023 के विधानसभा चुनाव (assembly elections) से पहले ग्वालियर में पोस्टर पॉलिटिक्स (assembly elections) शुरू हो गई है। ग्वालियर में कांग्रेस (gwalior Congress) की अहम बैठक होने वाली है। बैठक से एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने सिंधिया महल जय विलास पैलेस (Scindia Palace Jai Vilas Palace) के बाहर एक विवादित बैनर लगाया है।

    बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरने के लिए होने वाली बैठक से पहले जय विलास महल के सामने लगे एक पोस्टर पर विवाद खड़ा हो गया है। पोस्टर के बहाने सिंधिया पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ दगा करने का आरोप मढ़ा गया है। बीजेपी में शामिल होने के बाद से सिंधिया कांग्रेस के निशाने पर हैं।



    बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत ने जय विलास महल के सामने पोस्टर लगाया है। इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया को कमलनाथ की पीठ में छुरा घोंपते दिखाया है। दिग्गी-गोविंद सिंह राम लक्ष्मण के रूप में सिंधिया पर तीर चला रहें हैं, तो हनुमान बने सज्जन सिंह संजीवनी बूटी वाला पहाड़ लेकर उड़ते दिखाए गए हैं। पोस्टर पर सिंधिया के लिए लिखा है- “गद्दारी से नाता है छुरा घोंपना आता है।” वहीं, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के लिए लिखा है- “वफादारी से नाता है तीर चलाना आता है।” ये पोस्टर लगते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद यहां सियासी बवाल मच गया है। बीजेपी ने इसके खिलाफ शिकायत करने की बात कही है।
    विदित हो कि 2020 में 22 विधायक मंत्रियों के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिर गई थी। सिंधिया के दल बदलने के बाद से ही कांग्रेस उन पर निशाना साध रही है। शनिवार को सिंधिया को घेरने की रणनीति पर पूर्व सीएम दिग्विजय की मंथन बैठक है। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

    Share:

    नई 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो का आधिकारिक टीजर वीडियो जारी, कंपनी ने बताया 'SUV का बिग डैडी'

    Sat May 7 , 2022
    नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) ने अपनी आने वाली एसयूवी के लिए एक नया टीजर वीडियो जारी किया है। इस एसयूवी का कोडनेम Z101 है। वाहन निर्माता का कहना है कि आने वाली एसयूवी #BigDaddyOfSUVs के रूप में पोजिशन किया जाएगा और यह “इंडस्ट्री बेंचमार्क को फिर से परिभाषित करेगी”। यह नई […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved