• img-fluid

    कंगाल पाकिस्तान बांग्लादेश की भारत विरोधी सरकार की मदद करने चला

  • August 24, 2024

    ढाका/इस्लामाबाद: बांग्लादेश (Bangladesh) में इस समय बाढ़ (flood) से हालात खराब है। अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 48 लाख लोग बांग्लादेश की बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश (heavy rain) के कारण ऐसे हालात हो गए हैं। कई भारतीय इलाके (Indian localities) भी प्रभावित हुए हैं। लेकिन बाढ़ के लिए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार (interim government) भारत को जिम्मेदार ठहराने में लगी है। यह दिखाता है कि बांग्लादेश में एक भारत विरोधी सरकार आ गई है जो अपनी नाकामी का ठीकरा भारत पर फोड़ने में लगी है। अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद नाहिद इस्लाम ने भारत पर असहयोग का आरोप लगाया और दावा किया कि बिना किसी पूर्व चेतावनी के त्रिपुरा बांध के गेट खोले गए। भारत ने इससे इनकार किया है। इस मौके का फायदा अब पाकिस्तान उठाना चाहता है।

    पाकिस्तान जिसके पास खुद खाने के लिए नहीं है उसने बाढ़ में मदद करने को कहा है। पाकिस्तानी प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने गहरा दुख जताते हुए कहा बांग्लादेश को सहायता की पेशकश की है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार डॉ. मोहम्मद यूनुस को लिखे पत्र में शरीफ ने बांग्लादेश के लोगों के साथ पाकिस्तान की एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि वह उन लोगों के साथ खड़े हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों, घरों और आजीविका को खो दिया है। शुक्रवार को पाकिस्तानी पीएम की ऑफिस की ओर से इसे लेकर जानकारी दी गई।



    बांग्लादेश को मदद देने को कहा
    शरीफ ने बांग्लादेश की तारीफ करते हुए कहा कि बांग्लादेशी लोग अपनी बहादुरी और ताकत के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि देश का नेतृत्व इस चुनौतीपूर्ण समय में उनका मार्गदर्शन करेगा। उन्होंने बांग्लादेश को कोई भी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए पाकिस्तान की तत्परता की पुष्टि की। कई हफ्तों की राजनीतिक उथल-पुथल के बाद बांग्लादेश में नई सरकार आई है। उसे अब भीषण बाढ़ की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
    पाकिस्तान तोड़ने वाले का हाल देख लो, शेख मुजीब की मूर्ति टूटने पर खुश हुए शहबाज

    बाढ़ के लिए भारत जिम्मेदार!
    बांग्लादेश सैकड़ों नदियों से घिरा है जिसा कारण अक्सर बाढ़ का अनुभव करता है। खास तौर से मानसून के मौसम में यहां स्थिति खराब हो जाती है। बांग्लादेश में आई भारत विरोधी सरकार ने अपना प्रोपेगेंडा शुरू कर दिया है। वह बाढ़ के लिए भारत को जिम्मेदार बता रही है। साथ ही बांग्लादेश के सोशल मीडिया पर बांध के पुराने वीडियो को यह कहकर शेयर किया जा रहा है कि भारत ने पानी छोड़कर बांग्लादेश में बाढ़ ला दी है। बांग्लादेश में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन पर अंतरिम सरकार की सलाहकार सैयदा रिजवाना हसन ने कहा कि ढाका चाहता है कि भारत किसी भी क्षेत्र से पानी छोड़ने से पहले बांग्लादेश को सूचित करे।

    Share:

    'हमारे तरीकों में है गलती', वायनाड में भूस्खलन पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी- 200 मौतें लालच के...

    Sat Aug 24 , 2024
    डेस्क: केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन में 300 से अधिक लोगों की मौत को लेकर केरल उच्च न्यायालय ने बड़ी टिप्पणी की है. केरल हाई कोर्ट ने कहा कि यह इंसानी ‘‘उदासीनता और लालच’’ के प्रति प्रकृति की प्रतिक्रिया की एक और मिसाल है. हाई कोर्ट की ओर से कहा गया कि चेतावनी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved