• img-fluid

    प्रतिबंध के बाद बाजार में आसानी से उपलब्ध होती पॉलीथिन

  • October 02, 2021

    • जिससे मुक पशुओं की होती है मौत और फैलाती है गंदगी

    आगर मालवा। प्रतिबंध के बाद भी बाजार में आसानी से पॉलीथिन उपलब्ध होती आ रही है जिसके कारण जहाँ मूक पशुओं की असमय ही मौत हो रही है, वहीं शहर में गंदगी फेलने का कारण भी यहीं है। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए नपा प्रशासन द्वारा पॉलीथिन और डिस्पोजल पर प्रतिबंध लगाने के लिए ना तो सार्थक प्रयास किए जा रहे है और ना ही इस दिशा में प्रशासन द्वारा कोई कदम उठाया जा रहा है। जिसके कारण नगर में खुलेआम प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग हो रहा है।


    शहर में गंदगी का प्रमुख कारण डिस्पोजल और पॉलोथीन बनते आ रहे है। इससे ना सिर्फ गंदगी हो रही है, बल्कि मूक पशुओं की असमय मौत भी हो रही है। पॉलीथिन और डिस्पोजल नाली निकासी व्यवस्था में भी बाधा बनते आ रहे है। प्रतिबंध के बाद इनका उपयोग करने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई भी प्रशासन द्वारा पूर्व में प्रस्तावित की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण विक्रेताओं और उपयोग करने वालों में भय नहीं है। ज्ञातव्य है कि 40 माइक्रोन से कम की पॉलीथिन के उपयोग पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा रखा है, बावजूद इसके इसका पालन स्थानीय स्तर पर नहीं हो पा रहा है। यहां हर बड़ी छोटी दुकानों पर व्यापारियों के द्वारा धड़ल्ले से इसका उपयोग कर नागरिकों को सामान तोल कर पॉलीथिन में ही ही दिया जा रहा हैं। यहीं नहीं हर छोटे बडें शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक के डिस्पोजल का उपयोग हो रहा है। जिनको उपयोग के बाद नष्ट करने की अपेक्षा सड़कों और रोडी पर ऐसे ही फैंका जा रहा है जिससे शहर में चारों और गंदगी बनी रहती है।

    Share:

    बापू के जन्मदिन पर आज सुबह से शहर में कई कार्यक्रम

    Sat Oct 2 , 2021
    स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है आज का दिन-खादी वस्त्रों पर भी विशेष छूट-गाँधी बालोद्यान स्थित प्रतिमा पर एवं लाल बहादुर शास्त्री की माल्यार्पण उज्जैन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज दो अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी प्रकार नगर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved