• img-fluid

    MP में करप्शन पर मचा सियासी घमासान, प्रियंका के खिलाफ कहां तक पहुंची जांच, पुलिस ने दी जानकारी

  • August 14, 2023

    भोपाल (Bhopal) । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इन दिनों करप्शन पर सियासी संग्राम चल रहा है। भाजपा सरकार (BJP government) पर भ्रष्टाचार (Corruption) में शामिल होने के आरोप वाले विवादास्पद पोस्ट को लेकर इंदौर में प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra), कमलनाथ (Kamal Nath) और अरुण यादव (Arun Yadav) सरीखे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के ट्विटर हैंडलर (खाता चलाने वाला व्यक्ति) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को बताया कि मामले की छानबीन की दिशा तय करने के लिए ट्विटर यानी अब ‘एक्स’ से विवादास्पद पोस्ट को लेकर जानकारी मांगी जाएगी।

    इंदौर के पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर ने बताया कि भाजपा के विधि प्रकोष्ठ की स्थानीय इकाई के संयोजक नीमेष पाठक ने शिकायत की है कि ज्ञानेंद्र अवस्थी नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से फर्जी पत्र सार्वजनिक किया जिसमें ठेकेदारों से 50 प्रतिशत कमीशन मांगे जाने की बात लिखी गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस फर्जी पत्र के आधार पर प्रियंका गांधी वाड्रा, कमलनाथ और अरुण यादव सरीखे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के ‘एक्स’ खातों से ‘भ्रामक’ पोस्ट किए गए।


    देउस्कर ने बताया कि इस शिकायत पर शहर के संयोगितागंज पुलिस थाने में अवस्थी के साथ ही प्रियंका गांधी, कमलनाथ और अरुण यादव के ‘एक्स’ अकाउंट के ‘हैंडलर’ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और धारा 469 (ख्याति को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जालसाजी) के तहत दर्ज की गई है। इस मामले की जांच की जा रही है। मामले से जुड़े विवादास्पद पोस्ट को लेकर एक्स से जानकारी मांगी जाएगी और इस ब्योरे के आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा।

    शिकायतकर्ता भाजपा के विधि प्रकोष्ठ की स्थानीय इकाई के संयोजक नीमेष पाठक का आरोप है कि कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार में शामिल होने के झूठे आरोप वाले भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर प्रदेश सरकार और उनकी पार्टी की छवि साजिशन खराब की है। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि खुफिया विभाग को ग्वालियर के उस व्यक्ति और संगठन का पता लगाने के लिए कहा गया है जिसने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा था।

    वहीं कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम ने इस पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने भ्रष्टाचार के खुलासे से बौखला कर कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं के एक्स अकाउंट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। गौतम ने दावा किया कि अब भाजपा को लगने लगा है कि इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। भाजपा के मन में डर है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर भाजपा की मौजूदा सरकार के राज में हुए अलग-अलग घोटालों का हिसाब जरूर लिया जाएगा।

    Share:

    अमेरिकी सांसदों ने भारतीय नौसेना के पश्चिमी कमांड मुख्यालय का किया दौरा, जानिए क्या थी वजह

    Mon Aug 14 , 2023
    मुंबई। अमेरिकी के दो सांसदों वाले प्रतिनिधिमंडल ने बीती 11 अगस्त को भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमांड के मुंबई स्थित मुख्यालय का दौरा किया। जिन सांसदों ने नौसेना की पश्चिमी कमांड के मुख्यालय का दौरा किया, उनमें अमेरिकी सांसद रोहित खन्ना और डेबराह रॉस शामिल थीं। नौसेना मुख्यालय के दौरे के दौरान अमेरिकी सांसदों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved