img-fluid

पुलिसकर्मी ही कर रहे थे गांजे की तस्करी, 84 किलो गांजे के साथ पकड़े गए

  • February 22, 2025

    शिवपुरी। शिवपुरी की करैरा पुलिस ने एसएएफ के दो पुलिस जवानों सहित एक अन्य व्यक्ति को गांजा तस्करी के आरोप में पकड़ा है। शिवपुरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले ने बताया कि गुना की डी कंपनी 26 बटालियन में पदस्थ दो एसएएफ पुलिस जवान गांजा तस्करी के आरोप में पकड़े गए हैं। यह अपने साथियों के साथ दो कारों से गांजा तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 84 किलो गांजा जिसकी कीमत 16 लाख 80 हजार रुपए बताई गई है जबकि दो कार की कीमत 18 लाख रुपए जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    Share:

    'सब चंगा सी का ढोल पीटने से फुर्सत नहीं, शिवराज की शिकायत पर कांग्रेस का सरकार पर तंज

    Sat Feb 22 , 2025
    नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को एविएशन और रेलवे सेक्टर में समस्याओं को लेकर सरकार पर तंज कसा। कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एयर इंडिया की फ्लाइट में हुई असुविधा का हवाला देते हुए कहा- सरकार ने हर सेक्टर का भट्ठा बैठा दिया है। यात्री ट्रेनों और विमानों में परेशान हैं, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved