• img-fluid

    शहर में बढ़ते अपराधों पर लगाम कसे पुलिस

  • October 17, 2024

    • घमापुर क्षेत्र में हत्या से अधिवक्ता आक्रोशित, एसपी को ज्ञापन सौंपा

    जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत 13 अक्टूबर को कांचघर क्षेत्र में अधिवक्ता नितिन शर्मा के छोटे भाई नवीन शर्मा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उक्त घटना अपराधियों को वाहन पर रख कर शराब न पीने की बात पर हुई जिससे अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ गया है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्तओं ने पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह को सौंपा। जिसमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। घमापुर थाना क्षेत्र में खुलेआम शराब, स्मैक, गांजा गलीगली में बिक रहा है।


    अपराध बढ़ रहे हैं। पुलिस गश्त नहीं कर रही। जिससे क्षेत्रीय नागरिक भी परेशान हैं। वहीं अधारताल थाना क्षेत्र में महाराजपुर की एक संपत्ति जो एड. अजय व्यास की मां के नाम है, उक्त संपति को अन्य महिला को खड़ा कर फर्जी तरीके से नाम पर करने में अपराधिक मामला विचाराधीन है और गुंडा गर्दी से उक्त संपति को जबरन अपने आधिपत्य में करने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों ही मामलों में अधिवक्ताओं ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन के समय सचिव ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी,मनोज तिवारी ज्योति राय, मनोज शिवहरे, विनोद विश्वकर्मा, हाईकोर्ट बार के सचिव परितोष त्रिवेदी , तरुण रोहितास, शैलेंद्र यादव, योगेश सोनी, दुर्गेश मनाना, मनोज तिवारी, आशीष पांडे आदि अन्य मौजूद रहे।

    Share:

    नोटिस से म्युचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर प्रभावित

    Thu Oct 17 , 2024
    संगठन ने जीएसटी आयुक्त को बताई अपनी समस्याएं जबलपुर। शहर के म्युचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर संगठन ने जीएसटी आयुक्त लोकेश कुमार लिल्हारे से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। कर अधिवक्ता अभिषेक ध्यानी के नेतृत्व में म्युचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर संगठन के वाइस प्रेसिडेंट व अन्य सदस्यों ने बताया कि शहर में लगभग हर म्युचुअल […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved