इंदौर न्यूज़ (Indore News)

हिन्दू संगठनों के पुतला दहन के पहले राजबाड़ा पर लगाया पुलिस बल

  • राहुल का पुतला जलाकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

इंदौर। आज सुबह विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी राजबाड़ा पहुंचे और राहुल गांधी का पुतला जलाया। इस दौरान भारी पुलिस बल सुबह से राजबाड़ा पर लगा दिया गया था। राहुल गांधी के हिन्दू विरोधी बयान को लेकर भाजपा ने चौतरफा घेराबंदी शुरू कर दी है। कल संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी नाम लिए बिना ही राहुल गांधी पर हमला बोला। पूरे प्रदेश में राहुल गांधी के खिलाफ पुतले जलाए जा रहे हैं। आज सुबह राजबाड़ा चौक पर भी हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया। विहिप के समरसता विभाग के प्रमुख तनु शर्मा, बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर और सहसंयोजक अविनाश कौशल के साथ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस तथा राहुल के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पुतले को आग लगाई गई। राजबाड़ा से कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और वहां राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दिया गया, जिसमें राहुल गांधी के बयान को लेकर उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की गई।


2 बजे भोपाल से भाजपाइयों को मैसेज, 4 बजे राहुल का पुतला जलाओ
कल भोपाल से दोपहर 2 बजे युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को मैसेज किया गया कि राहुल गांधी का पुतला जलाना है। ताबड़तोड़ मोर्चा के पदाधिकारी कुछ कार्यकर्ताओं को लेकर राजबाड़ा पहुंचे। अचानक हुए पुतला दहन को लेकर पुलिस बल भी ताबड़तोड़ राजबाड़ा पहुंचाया गया। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा किए गए पुतला दहन के पहले भाजपाइयों उसकी जूते से पिटाई की। नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा की मौजूदगी में हुए पुतला दहन में कांग्रेस के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। पुतला दहन कार्यक्रम में निक्की राय, विकास यादव, अमित पालीवाल, सन्नी टूटेजा, आवेश राठौर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share:

Next Post

शहर में बारिश के बाद दिन का पारा गिरा, दिन और रात के तापमान में रह गया सिर्फ 4 डिग्री का अंतर

Wed Jul 3 , 2024
मौसम विभाग ने आज भी बारिश की चेतावनी के साथ जारी किया अलर्ट इंदौर। शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही हलकी बारिश के कारण तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। कल दिन का पारा सामान्य से 5 डिग्री नीचे पहुंच गया। इसके कारण दिन और रात के तापमान में महज 4.2 […]