img-fluid

PM नरेंद्र मोदी थाईलैंड और श्रीलंका जाएंगे, बैंकॉक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

  • March 28, 2025

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अगले महीने थाईलैंड (Thailand) और श्रीलंका (Sri Lanka) की यात्रा करेंगे। इसे लेकर आधिकारिक एलान कर दिया गया है। पीएम मोदी पहले थाईलैंड और फिर श्रीलंका जाएंगे। विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) के मुताबिक, थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 4 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाले छठे बिम्सटेक (BIMSTEC) शिखर सम्मेलन (summit) में भाग लेंगे। इसके लिए पीएम मोदी 3 से 4 अप्रैल तक बैंकॉक का दौरा करेंगे। इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी वर्तमान बिम्सटेक अध्यक्ष थाईलैंड करेगा। यह प्रधानमंत्री की थाईलैंड की तीसरी यात्रा होगी। इसके बाद पीएम मोदी कोलंबो रवाना होंगे। प्रधानमंत्री श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के निमंत्रण पर 4 से 6 अप्रैल 2025 तक वे श्रीलंका की राजकीय यात्रा पर रहेंगे।

    2015 के बाद से मोदी की द्वीप राष्ट्र की चौथी यात्रा
    2015 के बाद से यह प्रधानमंत्री मोदी की द्वीप राष्ट्र की चौथी यात्रा होगी। इससे पहले पीएम मोदी ने 2015, 2017 और 2019 में श्रीलंका का दौरा किया था। यह यात्रा ऐसे वक्त हो रही है, जब भारत और श्रींलका के बीच मछुआरों की गिरफ्तारी का मुद्दा गरम है। इस कारण से दोनों देशों के बीच तनातनी चल रही है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कई बार विदेश मत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर मुद्दे के स्थायी हल निकालने के लिए काम करने को कह चुके हैं।

    इस साल करीब 150 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया
    इससे पहले श्रीलंकाई नौसेना ने दावा किया था कि उन्होंने 2024 में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए घुसे 550 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इस साल अब तक करीब 150 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    Share:

    औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग तेज… शिंदे गुट के नेता ने सरकार को लिखा पत्र

    Fri Mar 28 , 2025
    डेस्क: मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग पूरे देश में उठ रही है. वहीं अब औरंगजेब की कब्र को संरक्षित राष्ट्रीय स्मारकों की सूची से भी हटाने की मांग होने लगी है. एकनाथ शिंद की शिवसेना के पूर्व सांसद राहुल शिवाले ने केंद्र सरकार से मांग की है कि औरंगजेब की कब्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved