• img-fluid

    28 नवंबर को पुणे के सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में जाएंगे PM मोदी

  • November 24, 2020


    नई दिल्ली। 28 नवंबर को पुणे के सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे। सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कोविशिल्ड नामक वैक्सीन का इंडिया में तीसरे फेस का ट्रायल कर रही है जबकि इस वैक्सीन को बनाने वाली ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्रेजनेका ने अन्य देशों में तीसरे फेस का ट्रायल खत्म कर दिया है और वैक्सीन अप्रूवल के लिए यूके अथॉरिटी के सामने प्रपोजल भेजा है।

    सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने वैक्सीन के प्रोडक्शन का काम भी तेज कर दिया है ताकि इंडिया में फेस 3 का ट्रायल खत्म होते ही अप्रूवल के साथ वैक्सीन को आम जनता के लिए मार्केट में उतारा जा सके।

    यही वजह है कि कुछ प्रधानमंत्री हौसला अफजाई के लिए पुणे के सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में 28 तारीख को आएंगे हो सकता है। उस दिन कुछ ऐलान भी किया जाए।

    बता दें कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 91 लाख के पार हो गया है। कुछ राज्यों में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इनमें दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान शामिल है। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

    Share:

    केरल का उल्टा अध्यादेश

    Tue Nov 24 , 2020
    – डॉ. वेदप्रताप वैदिक केरल की वामपंथी सरकार को हुआ क्या है? उसने ऐसा अध्यादेश जारी करवा दिया है, जिसे अदालतें तो असंवैधानिक घोषित कर ही देंगी, उसपर अब उसके विपक्षी दलों ने भी हमला बोल दिया है। इस अध्यादेश का उद्देश्य यह बताया गया है कि इससे महिलाओं और बच्चों पर होनेवाले शाब्दिक हमलों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved