• img-fluid

    PM मोदी ने वाशिम में बजाया ढोल, कोल्हापुर में राहुल गांधी ने शिवाजी महाराज का नाम लेकर बीजेपी को घेरा

  • October 05, 2024

    मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और लोकसभा (Lok Sabha) में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज महाराष्ट्र (Maharashtra) के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाशिम के पोहरादेवी के जगदंबा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोहरादेवी में ही स्थित संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधि पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

    इस दौरान पीएम मोदी ने संत सेवा लाल जी महाराज की समाधि पर पारंपरिक ढोल भी बजाया। इसके बाद पीएम मोदी ने बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन किया, वहीं, राहुल गांधी कोल्हापुर के दौरे पर हैं। उन्होंने कोल्हापुर के भगवा चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इसके अलावा भी दोनों नेताओं के कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।


    कोल्हापुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस आज उसी विचारधारा के खिलाफ लड़ रही है जिसके खिलाफ शिवाजी महाराज ने लड़ाई लड़ी थी। राहुल ने कहा कि नियत दिख जाती है। नियत को छिपाया नहीं जा सकता। बीजेपी की सरकार ने शिवाजी महाराज की एक मूर्ति बनाई और कुछ दिनों के बाद वह मूर्ति टूट कर गिर गयी। इनकी नियत गलत थी। मूर्ति ने उसको मैसेज दिया। संदेश ये था कि अगर शिवाजी महाराज की मूर्ति बनाएंगे तो उनकी विचारधारा की रक्षा भी करनी पड़ेगी। क्योंकि बीजेपी के लोग शिवाजी महाराज की मूर्ति के सामने हाथ तो जोड़ते हैं, लेकिन 24 घंटा उनकी सोच के खिलाफ काम करते हैं।

    उन्होंने आदिवासी राष्ट्रपति को राम मंदिर और संसद के उद्घाटन में शामिल नहीं होने दिया। यह कोई राजनीतिक लड़ाई नहीं है, यह विचारधारा की लड़ाई है। एक विचारधारा- संविधान की रक्षा करती है, समानता और एकता की बात करती है। यह शिवाजी महाराज की विचारधारा है। दूसरी विचारधारा- शिवाजी महाराज की विचारधारा के संविधान को खत्म करने में लगी है। लोगों की डराती और धमकाती हैं।

    कांग्रेस नेता ने कहा कि संविधान को बचाने की लड़ाई नई नहीं हैं। जिस विचारधारा से शिवाजी महाराज लड़े, उसी विचारधारा से कांग्रेस पार्टी लड़ रही है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने संदेश दिया था कि देश सब का है, सभी को साथ लेकर चलना है और अन्याय नहीं करना है। आज ‘संविधान’ शिवाजी महाराज की सोच का चिह्न है। शिवाजी महाराज की सोच से ही संविधान बना है, क्योंकि इसमें हर वो बात है, जिसके लिए वह पूरी जिंदगी लड़े।

    Share:

    रानी दुर्गावती का 'किला' जिसे सबसे है 'गिला'

    Sat Oct 5 , 2024
    रानी दुर्गावती की 500 वी जयंती पर विशेष चैतन्य भट्ट, जबलपुर। आज 5 अक्टूबर को गोंडवाना वंश की प्रतापी वीरांगना रानी दुर्गावती का 500 वां जन्म दिवस मनाया जाने वाला है कई कार्यक्रम इस दौरान किए जाएंगे, लेकिन दुखद तथ्य तो ये है कि वीरांगना की यादों को संजोए रखने वाला मदनमहल का किला बरसों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved