• img-fluid

    PM मोदी के मन को भाए मोहन यादव, पांच महीने के बाद बताया क्यों बनाया MP का मुख्यमंत्री?

  • May 17, 2024

    इंदौर। शिवराज (Shivraj) का चेहरा, शिवराज की योजनाएं और इन्हीं के नाम पर मिलता जनता का आदेश। लेकिन, प्रदेश के मुखिया का ताज आया एक नए चेहरे डॉ मोहन यादव (Mohan Yadav) के सिर। कयासों, रणनीति और फैसले को लेकर अंदरखाने की बातें अब तक परदे में थीं। लेकिन, अब इस बदलाव के पांच महीने बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने खुद इस राज से पर्दा उठाया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ (Azamgarh) में एक सभा के दौरान डॉ मोहन यादव पर भरोसा करने की वजह भी बताई और उनके लिए कसीदे भी पढ़े।

    गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उप्र के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने मंच से डॉ मोहन यादव को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की बागडोर सौंपने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) यदुवंश का सम्मान करने वाली पार्टी है। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए मप्र में डॉ मोहन यादव को मुख्यमंत्री (Chief Minister) बनाया गया है। पीएम मोदी ने इस मंच से आजमगढ़ सीट के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में वोट अपील भी की।


    पिछले महीने मप्र दौरे पर आए पीएम मोदी ने कई सभाओं में सीएम डॉ मोहन यादव की तारीफ की थी। इस दौरान उन्होंने मोहन यादव द्वारा किए जा रहे कामों की भी प्रशंसा की थी। सीएम यादव प्रदेश के चारों चरण में पूरी तरह सक्रिय रहे। जन सभाओं, रैलियों, रोड शो के जरिए उन्होंने एक रिकॉर्ड बनाने में सफलता प्राप्त की है। केंद्रीय चुनाव के स्टार प्रचारक सूची में शामिल होने के नाते वे अब अगले चरण के चुनावों के लिए 5 प्रदेशों में लगातार सक्रिय हैं। दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत कई प्रदेशों में उनकी मौजूदगी बनी हुई है।

    पीएम मोदी पिछले कुछ दिनों से मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वे मंच से कह रहे हैं कि भाई शिवराज मेरे साथी हैं। उन्होंने खुद के साथ शिवराज का मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल, संसद और संगठन की गतिविधियों को याद दिलाते हुए यह भी कहा था कि अब वे शिवराज को अपने साथ ले जाना चाहते हैं।

    Share:

    शाहरुख खान-करण जौहर लंदन जाकर बनाते थे 'समलैंगिक संबंध'! गायिका सुचित्रा का दावा

    Fri May 17 , 2024
    मुंबई। सुचित्रा के नाम से मशहूर गायिका सुचित्रा रामादुरई अपने बयान को लेकर अक्सर विवादों में रहती हैं। सिंगर इंडस्ट्री के कलाकारों को लेकर अक्सर सनसनीखेज खुलासे करती रहती है। अब हाल ही में, अपने एक्स हसबैंड सहित बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और करण जौहर को लेकर बड़ा दावा किया है। सिंगर ने अपने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved