• img-fluid

    हेमंत सरकार पर बरसे PM मोदी, कहा- झारखंड में कम हो रही हिन्दू आबादी, रोटी-बेटी और माटी…

  • October 03, 2024

    हजारीबाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बुधवार को झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग (Hazaribagh) में परिवर्तन महारैली (Parivartan Maharally) को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार (Hemant Soren government) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड में रोटी, बेटी और माटी बचाने की लड़ाई है, यहां लगातार हिंदू आबादी कम हो रही है।


    राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा, ‘इन्होंने कभी भी आदिवासियों को आगे नहीं बढ़ने दिया है। इसलिए सत्ता में बने रहने के लिए ये लोग झारखंड में एक नया वोटबैंक तैयार कर रहे हैं। झारखंड को बलि चढ़ाकर वोटबैंक का खेल चल रहा है। संथाल परगना इनके खतरनाक खेल का जीता-जागता सबूत है। संथाल परगना में आदिवासी आबादी लगातार कम हो रही है, वहीं घुसपैठियों की आबादी लगातार बढ़ रही है। हालात यह है कि हाईकोर्ट इस गंभीर मामले पर चिंता जता रहा है,लेकिन जेएमएम सरकार कोर्ट में हलफनामा दायर करके घुसपैठ से इनकार कर देती है। घुसपैठियों की बढ़ती आबादी, आदिवासी समाज की घटती संख्या ये सब JMM और कांग्रेस की सत्ता की भूख का नतीजा है। JMM और कांग्रेस झारखंड के साथ-साथ पूरे देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं।’

    मोदी ने कहा, ‘मैं गारंटी देता हूं कि झारखंड में जब बीजेपी की सरकार बनेगी, झारखंड में जब एनडीए की सरकार बनेगी तो रोटी, बेटी और माटी… इसकी सुरक्षा सुनिश्चित कर दी जाएगी।’

    ‘सब जानते हैं, झारखंड के विकास में कौन है बाधा’
    सभा में मोदी ने कहा, ‘केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए एक ओर दिन-रात मेहनत कर रही है, दूसरी ओर झारखंड सरकार, झारखंड के विकास को पटरी से उतारने में लगी है। आज झारखंड का बच्चा-बच्चा जान चुका है, झारखंड के विकास में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस, झामुमो और राजद का गठबंधन है। झारखंड तभी आगे जाएगा, जब ये सरकार हटेगी। झारखंड तभी आगे जाएगा, जब यहां परिवर्तन होगा।’

    प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोगों ने झारखंड को अपनी लूट का ठिकाना बना रखा था। जल-जंगल-जमीन की खुलेआम लूट होती थी। इस इलाके को इन्होंने अपराधियों-माफियाओं का सेफ हाउस बना रखा था और RJD वालों को दिल्ली से कौन शह दे रहा था? सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी।’

    ‘झामुमो भी अब कांग्रेस व राजद के रंग में रंग गई’
    आगे उन्होंने कहा, ‘अब JMM भी कांग्रेस और RJD के रंग में रंग गई है। ये वो पुरानी झारखंड मुक्ति मोर्चा नहीं है। आज JMM पर कांग्रेस के इकोसिस्टम ने कब्जा कर लिया है। आज JMM पर कांग्रेस का भूत सवार है- भाषा बदली, चरित्र बदला, और अब ये झारखंड की आत्मा को ही बदलने चले हैं। JMM और कांग्रेस वाले झारखंड में घोटालों का मैराथन कराने में लगे हैं।’

    राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को निशाने पर लेते हुए पीएम ने कहा, ‘प्रदेश सरकार के संरक्षण में यहां पेपरलीक कराने वाले गिरोह चल रहे हैं। लाखों रुपए में एक-एक पेपर बेचकर यहां के युवाओं का हक मारा जा रहा है। करोड़ों-करोड़ों रुपए कमाए जा रहे हैं और ये पैसा उनके मालिकों तक, ऊपर तक जाता है। ये पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। केंद्र सरकार की योजनाओं में भी प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार करने से पीछे नहीं हट रही है। ये गरीब के राशन का पैसा डकार रहे हैं। जल जीवन मिशन में भी भ्रष्टाचार कर रहे हैं।’

    सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘यहां कांग्रेस के नेताओं के ठिकाने से सैकड़ों करोड़ रुपए बरामद होते हैं। यहां नेताओं के नौकरों के घरों से भी करोड़ों रुपए पकड़े जाते हैं। मैंने सुना है कि अब, जब इनका विदाई होने को है तो इन्होंने भ्रष्टाचार की स्पीड और स्केल दोनों बढ़ा दिए हैं। पिछले दो हफ्ते में झारखंड में हजारों ट्रांसफर हुए हैं। ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग… इनका बहुत बड़ा उद्योग है। इसके बहाने JMM ने करोड़ों रुपए बनाए हैं। लेकिन अब ये खेल ज्यादा दिन नहीं चलने वाला… जल्द ही झारखंड में सरकार भी बदलेगी और इस लूट का पाई-पाई का हिसाब होने वाला है।’

    ‘झूठ की जलेबियां परोसने वालों पुराना हिसाब तो दो’
    राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ‘जेएमएम अब झूठे वादों की बदौलत अपने आप को बचाना चाहती है, जिन्होंने 5 साल तक जनता का हक छीना, अब वो चुनाव में बड़े-बड़े वादे करके आपका भरोसा जीतना चाहते हैं। आपकी आंख में धूल झोंकना चाहते हैं, झारखंड के लोगों को इन झूठ की दुकान वालों से सावधान रहना है। मैं भी इनसे पूछना चाहता हूं, ये झूठ की नई जलेबियां परोसने से पहले अरे जरा पुराना हिसाब तो दे दो। इन्होंने बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, उस वादे का क्या हुआ। इन्होंने युवाओं की भर्ती का वादा किया था, बताइए वह वादा पूरा हुआ क्या। भर्ती के नाम पर इतने सारे युवाओं की मौत हो गई।’

    ‘एक ही परिवार के बेटे-बेटी के नाम पर सारी योजनाएं’
    इससे पहले कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, ‘हमारे देश में आदिवासी जन-नायकों के साथ जैसा अन्याय किया गया वैसा अन्याय दूसरे किसी के साथ नहीं हुआ। कांग्रेस ने अपने एक परिवार को पहचान दिलाने के लिए देश के कोने-कोने में बसे आदिवासी परिवारों की पहचान मिटा दी। आजादी की लड़ाई में इतना बड़ा योगदान देने वाले आदिवासी समाज को कांग्रेस ने कभी महत्व नहीं दिया। सारी योजनाएं एक ही परिवार के बेटे-बेटी के नाम पर, सारी सड़कें, सारी इमारतें, एक ही परिवार के बेटे-बेटी की नाम पर। ऐसी परिवारवादी सोच ने देश का बहुत नुकसान किया। आज मुझे गर्व है कि हमारी सरकार आदिवासी नायकों को पूरा सम्मान दिला रही है।’

    ‘भाजपा के रहते कोई आरक्षण नहीं छीन सकता’
    परिवर्तन महारैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, ‘जब तक बीजेपी है, SC, ST, OBC का आरक्षण कोई छीन नहीं सकता। आरक्षण केवल बीजेपी के कारण ही सुरक्षित है। कांग्रेस का चरित्र ही दलित, वंचित, आदिवासी विरोधी है। इन्होंने ऐसी नीतियां बनाई थीं, ऐसे सरकार चलाई थी कि SC, ST, OBC के लोग आगे न बढ़ पाएं। इसीलिए, कांग्रेस हमेशा SC, ST, OBC के आरक्षण का विरोध करती रही है। आज भी कांग्रेस आरक्षण को खत्म करने की बात कर रही है। SC, ST, OBC का आरक्षण छीनकर कांग्रेस, अपने खास वोटबैंक को देना चाहती है।

    संबोधन के अंत में मोदी बोले, ‘आज जो परिवर्तन यात्रा पूरी हुई है, यह झारखंड के लिए नई सुबह की शुरुआत साबित होगी। हमारा एक ही नारा है- रोटी, बेटी और माटी। इसके लिए हम झारखंड में परिवर्तन लाकर रहेंगे।’

    Share:

    सीरिया के कई शहरों में धमाके, नसरल्लाह के दामाद की भी मौत, लेबनान में 8 इजरायली सैनिकों मारे गए

    Thu Oct 3 , 2024
    नई दिल्ली. मिडिल ईस्ट (middle east) सुलग रहा है. इजरायल(Israel)  की सेना दक्षिणी लेबनान (Lebanon) में घुस चुकी है. इजरायल लेबनान में जमीनी और हवाई दोनों स्तर पर हमले कर रही है. इजरायल के हमले का जवाब देते हुए हिज्बुल्लाह (Hezbollah) ने उत्तरी इजरायल पर 100 से ज्यादा रॉकेट दिए, जिसमें अब तक इजरयाल के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved