• img-fluid

    PM मोदी ने ISRO प्रमुख को दी बधाई, बोले- ‘सोमनाथ जी आपका तो नाम ही चंद्र से जुड़ा है इसलिए…

  • August 24, 2023

    नई दिल्ली (New Delhi)। भारत (India) के चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिग ( successful landing) करके इतिहास रच दिया है। भारत ऐसा करने वाले पहला देश बन गया है। भले ही साल 2019 में भारत अपने चंद्र मिशन-2 में फेल हो गया था इसके बाद भी असफलता से सीखते हुए हमारे वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 पर काम शुरू कर दिया था। कोरोना काल में जब विश्व और देश कोरोना से जूझ रहा था तब भी इसरो अपने तीसरे चंद्र मिशन पर काम कर रहा था। भारत की इस सफलता में इसरो और उसके वैज्ञानिकों के साथ ही इसरो प्रमुख एस सोमनाथ (ISRO chief S Somnath) का अहम योगदान है। उनके इस योगदान की प्रधानमंत्री मोदी Prime Minister Narendra Modi ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से फोन करके सराहना की है।


    बता दें कि प्रधानमंत्री इन दिनों 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोहान्सबर्ग में हैं। वे वहीं से लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए इस एतिहासिक पल को देख रहे थे। इसरो की सफलता पर उन्होंने कहा कि ये ये विकसित भारत का क्षण है। इसी के साथ ही उन्होंने वहीं से इसरो प्रमुख को फोन करके इस सफलता के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। साथ ही पीएम मोदी ने इसरो प्रमुख से यह भी कहा है कि वे जल्दी ही वे इस मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों से मिलकर शुभकामनाएं देंगे।

    पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका से किया इसरो प्रमुख को फोन
    पीएम मोदी ने इसरो प्रमुख को फोन करके बधाई दी। उन्होंने कहा कि सोमनाथ जी, आपका तो नाम ही सोमनाथ है और सोमनाथ चंद्र से जुडा हुआ है और इसलिए आपके परिवार जन भी बहुत आनंदित होगें। मेरी तरफ से आपको और आपकी पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई। और सबको मेरी तरफ से अभिनंनद कह दीजिए। और जितना जल्दी हो सके मैं आप सबको रूम में भी बधाई दूंगा। बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई।

    Share:

    बहनोई की पिटाई का बदला लेने पहुंचे युवको ने ट्रेन पर किया पथराव, पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

    Thu Aug 24 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Dehli) । आनंद विहार (Anand Vihar) से रक्सौल जानेवाली डाउन सत्याग्रह एक्सप्रेस (Satyagraha Express) ट्रेन पर नरकटियागंज जंक्शन (junction) के समीप युवकों ने पथराव (stone pelting) किया। इसमें एक एसी बोगी के शीशे टूट (broken glass) गये। मामले में आरपीएफ ने एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया है। आनंद विहार से रक्सौल […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved