• img-fluid

    भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे PM मोदी, बोले- पार्टी तय करे अगले 25 सालों का लक्ष्य

  • May 20, 2022


    जयपुर। पीएम नरेंद्र मोदी ने जयपुर में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया आज भारत को बहुत उम्मीदों से देख रही है। ठीक वैसे ही भारत में भाजपा के प्रति, जनता का एक विशेष स्नेह है। देश की जनता भाजपा को बहुत विश्वास से, बहुत उम्मीद से देख रही है।
    जयपुर में गुरुवार से शुरू तीन दिनी बैठक के दूसरे दिन पीएम मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया। बैठक में इस साल होने वाले गुजरात व हिमाचल चुनावों, अगले साल होने वाले कई राज्यों के चुनावों के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 पर भी मंथन हो रहा है।

    पीएम मोदी ने कहा कि जनसंघ से लेकर हमारी जो यात्रा शुरु हुई और भाजपा के रूप में फली-फूली, पार्टी के इस स्वरूप को, उसके विस्तार को देखते हैं, तो गर्व तो होता ही है, लेकिन इसके निर्माण में खुद को खपाने वाली पार्टी की सभी विभूतियों को मैं आज नमन करता हूं। आज ये वर्ष श्रद्धेय सुंदर सिंह भंडारी जी की जन्म शताब्दी का भी वर्ष है। हम सब ऐसे प्रेरणा पुरुष को हृदय से प्रणाम करते हैं।

    अमृत काल में देश तय कर रहा 25 साल के लक्ष्य
    प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की जनता की आशा आकांक्षा, हमारा दायित्व बहुत ज्यादा बढ़ा देती है। आजादी के इस अमृत काल में देश अपने अगले 25 साल के लक्ष्य तय कर रहा है। भाजपा के पास भी अगले 25 सालों के लक्ष्य तय करने का वक्त है। देश के लोगों की उम्मीदें हमें पूरी करनी हैं। देश के सामने जो चुनौतियां हैं, उन्हें देश के लोगों के साथ मिलकर परास्त करना है। हमारा मंत्र है, ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास’।

    जनता की आकांक्षा के साथ सरकार की जवाबदेही बढ़ी
    पीएम मोदी ने कहा, ‘साथियों देश की जनता ने 2014 में नया इतिहास लिखने का फैसला किया। भाजपा देश को इस सोच से निकालकर लाई है। निराशा नहीं आशा का युग। हिंदुस्तान का हर नागरिक नतीजे चाहता है। सरकारों को काम करते हुए देखना चाहता है। अपनी आंखों के सामने परिणाम देखना चाहता है। राजनीतिक नफा-नुकसार से अलग मैं इसे बहुत बड़ा सकारात्मक बदलाव मानता हूं। 130 करोड़ लाेगों की आकांक्षाएं इस तरह बढ़ जाती है, तो सरकारों की जवाबदेही भी बढ़ती है।


    भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक के साथ शुरू हुई। बैठक से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के वयोवृद्ध नेता रहे कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदर सिंह भंडारी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

    पहले दिन पार्टी महासचिवों ने पेश की रिपोर्ट
    पहले दिन बैठक में भाजपा महासचिवों ने अपने प्रभार वाले राज्यों की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। इस पर नड्डा ने उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्यों के पार्टी प्रमुख और संगठनात्मक सचिवों समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग ले रहे हैं। भाजपा सूत्रों ने बताया कि तीन दिनी बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर ध्यान देने के अलावा इस साल और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा होगी।

    इन राज्यों में होंगे 2023 में चुनाव
    इस साल के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी तरह अगले साल छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, मेघालय, मिजोरम और नगालैंड में अगले साल चुनाव होंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा होगी। हिमाचल प्रदेश पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा का गृह राज्य है तो गुजरात पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का। इसलिए इन दोनों राज्यों में भाजपा सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक देगी। गुजरात तो बीते 22 सालों से भाजपा का गढ़ है। हाल ही में हार्दिक पटेल के इस्तीफे से राज्य में कांग्रेस और कमजोर हुई है। हालांकि, अभी हार्दिक ने भाजपा में शामिल होने को लेकर फैसला नहीं किया है।

    सरकार के आठ साल के जश्न पर भी होगी चर्चा
    जयपुर मंथन बैठक में मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के जश्न पर भी विचार होगा। इसके अलावा पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और देश की मौजूदा आर्थिक तथा राजनीतिक स्थिति करने पर भी चर्चा की संभावना है।

    Share:

    पटना : बिहार में आंधी-तूफान के कहर से 27 लोगों की मौत, पेड़ और पोल गिरने से भारी तबाही

    Fri May 20 , 2022
    पटना । आंधी पानी ने गुरुवार को बिहार (Bihar) में जमकर कहर बरपाया है। दोपहर बाद आई आंधी (Storm) ने 27 लोगों की जान ले ली है। भागलपुर और मुजफ्फरपुर (Bhagalpur and Muzaffarpur) में छह-छह लोगों की मौत (death) हो गई। लखीसराय जिले (Lakhisarai District) में तीन लोगों की मौत हो गई है। वैशाली और […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved