img-fluid

डिस्काउंट को लेकर प्लम्बर ने महिला को चाकू से गोदा

  • September 10, 2020


    कजाकिस्तान। डिस्काउंट को लेकर पूछने पर कजाकिस्तान में एक प्लम्बर ने महिला की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। महिला को बचाने आए उसकी मां और पड़ोसी पर भी उस युवक ने चाकू से वार किए जिसमें वो दोनों भी बुरी तरह घायल हो गए। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि उसका नाम गुप्त रखा गया है। जिस महिला पर प्लम्बर ने हमला कर हत्या की उसकी उम्र 32 साल है। प्लम्बर को ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए बुलाया गया था। डिसकाउंट को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि प्लम्बर ने अपनी जेब से चाकू निकाला महिला पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के गर्दन पर कई बार चाकू से वार किए, जिससे उसकी मृत्यु हुई। पैसों की छूट को लेकर झगड़ा बढ़ गया था जिसके बाद उसने ये कदम उठाया।

    Share:

    अस्पतालों में फैलने लगा कोरोना, चोइथराम इंडेक्स, अपोलो में मिले 10 और पॉजिटिव

    Thu Sep 10 , 2020
    दूसरी बार 300 का आंकड़ा भी पार सुखलिया में और मिले 11, तो 15 नए क्षेत्रों में 18 मरीज इंदौर।  जिन अस्पतालों में कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है वहां भी अब संक्रमण फैलने लगा है, जो कि सबसे अधिक चिंता का विषय है। 50 से अधिक डॉक्टर और बड़ी संख्या में स्टाफ तो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved