img-fluid

पीयूष गोयल ने स्टार्टअप वाले बयान पर दी सफाई, कहा- गुमराह करने की कोशिश कर रही कांग्रेस

  • April 05, 2025

    नई दिल्‍ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने शुक्रवार को कांग्रेस (Congress) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप महाकुंभ (Startup Maha Kumbh) में दिए गए उनके बयान (Statement) की गलत व्याख्या की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के स्टार्टअप समुदाय को गुमराह करने की कोशिश की है। गोयल का कहना है कि उनके संदेश को देश के युवाओं और उद्यमियों ने सकारात्मक रूप में लिया, लेकिन कांग्रेस के कुछ सोशल मीडिया हैंडल जानबूझकर विवाद खड़ा कर रहे हैं।

    गोयल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का तंत्र स्टार्टअप फर्मों के लिए उनके संदेश को नहीं समझ पाया, जो उनके नकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है। गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा, “स्टार्टअप के लिए मेरे संदेश को कांग्रेस पार्टी के कुछ सोशल मीडिया हैंडल को छोड़कर सकारात्मक रूप से लिया गया है। कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल विवाद पैदा करने पर तुले हुए हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। कुल मिलाकर, मुझे जो प्रतिक्रिया मिली है, वह यह है कि युवा भारतीय दुनिया पर कब्जा करने के लिए तैयार हैं।”


    कांग्रेस की आलोचना पर पर बोले गोयल
    मंत्री की यह टिप्पणी बृहस्पतिवार को यहां स्टार्टअप महाकुंभ में उनके बयान की कांग्रेस और कुछ स्टार्टअप द्वारा की गई आलोचना की पृष्ठभूमि में आई है। इस कार्यक्रम में गोयल ने भारतीय स्टार्टअप समुदाय से अपना ध्यान किराना आपूर्ति और आइसक्रीम बनाने से हटाकर सेमीकंडक्टर, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और कृत्रिम मेधा (एआई) जैसे उच्च प्रौद्योगिकी वाले क्षेत्रों पर केंद्रित करने को कहा था।

    मंत्री ने बेरोजगार युवाओं को सस्ते श्रम में बदलने के लिए खान-पान की आपूर्ति करने वाले भारतीय स्टार्टअप पर भी सवाल उठाया था। गोयल के इस बयान पर कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “पीयूष गोयल ने भारत के स्टार्टअप संघर्षों को स्वीकार किया।” एक अन्य पोस्ट में, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गोयल ने स्टार्टअप पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झूठ को उजागर किया।

    गोयल ने शुक्रवार को कहा कि उनके संदेश को इस संदर्भ में देखा जाना चाहिए कि सरकार ने देश के स्टार्टअप के लिए एक मजबूत मंच तैयार किया है और उस आधार पर युवा बड़ी छलांग लगाने के लिए तैयार और उत्साहित हैं तथा आत्मविश्वास के साथ नई ऊंचाइयां छूने के लिए आगे बढ़ेंगे।

    Share:

    रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ इस दिन होगी सिनेमाघरों में प्रदर्शित, रिलीज डेट का हुआ ऐलान

    Sat Apr 5 , 2025
    मुम्बई। रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कुली’ (Rajinikanth’s most awaited film ‘Coolie’ ) की रिलीज डेट अनाउंस (Release date ofannounced) हो गई है। लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 14 अगस्त के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दिलचस्प बात ये है कि 14 अगस्त के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved