• img-fluid

    मथुरा से उज्जैन आ रहे तीर्थ यात्रियों से भरा पिकअप पलटा, 20 से अधिक लोग घायल 40 लोग सवार थे

  • June 03, 2024

    • सभी मथुरा से उज्जैन जय गुरुदेव आश्रम पर होने वाले वार्षिक भंडारे में शामिल होने के लिए आ रहे थे

    उज्जैन। मक्सी रोड स्थित जय गुरुदेव आश्रम में होने वाले वार्षिक भंडारे में देश भर के लोग उज्जैन पहुँच रहे हैं। मथुरा से उज्जैन आ रहे यात्रियों का वाहन सड़क पर पलट गया जिसमें 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।


    मक्सी रोड स्थित जय गुरुदेव बाबा के आश्रम में वार्षिक भंडारे में शामिल होने आ रहे यात्रियों का वाहन शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर खालसा होटल पास रविवार सुबह पिकअप वाहन पलट गया। हादसे में पिकअप में सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मैक्स पिकअप वाहन में सवार करीब 40 लोग मथुरा से उज्जैन जय गुरुदेव आश्रम पर होने वाले वार्षिक भंडारे में शामिल होने के लिए जा रहे थे। कोलारस थाना क्षेत्र में फोरलेन हाईवे पर खालसा होटल के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को कोलारस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहाँ से कुछ गंभीर रूप से घायलों को शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे में घायल तीर्थ यात्री ओमप्रकाश ने बताया कि वह मथुरा से उज्जैन आश्रम पर होने वाले वार्षिक भंडारे में जा रहे थे। तेज गति से उनका पिकअप हाईवे पर पलट गया, जिसमें करीब 40 लोग सवार थे। इनमें 20 के ज्यादा महिलाएँ और बच्चे शामिल हैं। हादसे की सूचना पर कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कोलारस स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। साथ ही केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

    Share:

    उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चार माह में तीन लोग हुए लापता

    Mon Jun 3 , 2024
    जीआरपी थाने में दर्ज हुई गुमशुदगी, सिंहस्थ 2016 में सबसे ज्यादा लोग बिछड़े उज्जैन। जीआरपी थाना पुलिस के मुताबिक उज्जैन के रेलवे स्टेशन से बीते चार माह में तीन लोग गुम हुए हैं। सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद चिंताजनक हैं। जीआरपी पुलिस रिकार्ड में तो यह लोग सिर्फ गुम हुए दर्शाए गए हैं, लेकिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved