इंदौर। विधानसभा चुनाव (assembly elections) से पहले इंदौर विधानसभा क्षेत्र 4 से कांग्रेस प्रत्याशी राजा मंधवानी (Congress candidate Raja Mandhwani) की मुश्किलें बढ़ गई है। उनकी नागरिकता को चुनौती देते हुए उनके खिलाफ हाईकोर्ट में एक याचिका पेश की गई है। यह याचिका उनके पाकिस्तानी नागरिक होने के आरोप के साथ पेश की गई है। संभवतः कल सुबह इस मामले में सुनवाई हो सकती है। यह याचिका राम कुमार यादव नाम के व्यक्ति ने लगाई है। राजा मंधवानी को टिकट मिलने के बाद काफी हंगामा भी हुआ था। और उनके पाकिस्तानी नागरिक होने को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था।
बता दें कि कांग्रेस ने इंदौर 4 से राजा मंधवानी को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। राजा मंधवानी जैकब आबाद पंचायत अध्यक्ष भी हैं। वह पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस में काम कर चुके हैं। और उन्हें हाल ही में भारत की नागरिकता मिली थी। कांग्रेस में शामिल होने के 6 महीने बाद ही उन्हें कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के रूप में उतार दिया। इस चुनाव में उनके सामने मालिनी गौड़ को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved