• img-fluid

    ‘लोगों ने सुनिश्चित किया भाजपा को 400 सीट न मिलें’, सैम पित्रोदा बोले- 2024 का चुनाव नहीं था निष्पक्ष

  • September 10, 2024

    नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) सांसद (MP) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ अमेरिका (America) के दौरे पर मौजूद भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) ने 2024 में हुए लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि 2024 का आम चुनाव निष्पक्ष नहीं (not fair) था, भारत के लोगों ने सुनिश्चित किया कि भाजपा को 400 सीटें न मिलें। पित्रोदा ने कहा कि उनका मानना है कि लोगों ने लोकतंत्र के लिए वोट दिया है। उन्होंने कहा, मैं उन लोगों में से हूं जो दृढ़ता से मानते हैं कि चुनाव वास्तव में निष्पक्ष नहीं थे। उन्होंने आगे कहा कि चुनावों के दौरान भारत के लोग संविधान के लिए चिंतित थे।


    ईवीएम से निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं
    भारत में चुनावों से जुड़े एक सवाल पर सैम पित्रोदा ने कहा, मतदाताओं ने लोकतंत्र के लिए वोट डाले। भारत के लोगों ने सुनिश्चित किया कि भाजपा को 400 से अधिक सीटें न मिलें। हालांकि, चुनाव निष्पक्ष नहीं थे…दुर्भाग्य से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की प्रक्रिया, संपूर्ण लॉजिस्टिक्स और क्या गलत हो सकता है? इसके साथ कैसे हेरफेर की जा सकती है। इस संबंध में बहुत कम जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है। कोई कुछ भी कहे, लेकिन ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे माहौल में जहां कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए, संस्थाओं पर कब्ज़ा कर लिया गया…निष्पक्ष चुनाव करवाना मुश्किल है।

    सैम पित्रोदा ने बताया- भारत कब लौटेंगे राहुल गांधी
    इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा ने बताया कि राहुल गांधी तीन दिनों के लिए अमेरिका में हैं। पहले दिन डलास में थे। आज हम वॉशिंगटन और वर्जीनिया में हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कुछ बैठकें कीं। जिन्हें हम व्यक्तिगत रूप से जानते हैं उनके साथ भी मुलाकात का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद राहुल ने जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में छात्रों से बातचीत की। बुधवार को कैपिटल हिल में बैठकें प्रस्तावित हैं। अमेरिकी समयानुसार बुधवार रात ही राहुल वापस भारत रवाना हो जाएंगे।

    Share:

    BJP दिग्गज नेता के बेटे की कार ने कई वाहनों को मारी टक्‍कर, घटना पर क्या बोले पिता

    Tue Sep 10 , 2024
    नई दिल्‍ली । महाराष्ट्र भाजपा (Maharashtra BJP)प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule)के बेटे संकेत की लग्जरी कार(Luxury Car) ने नागपुर के रामदासपेठ(Ramdaspeth, Nagpur) इलाके में कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सीताबल्डी थाने के अधिकारी के अनुसार, […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved